रोहन जेटली ने राहुल गांधी पर उनके पिता को लेकर गलत बयान देने का आरोप लगाया है. रोहन जेटली ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी के दावे पूरी तरह से गलत और तथ्यों से परे हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता अरुण जेटली का निधन 2019 में हुआ था जबकि कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे.