- मां से ED की पूछताछ पर भावुक हुए रॉबर्ट वाड्रा
- कहा- पूछताछ के लिए बुलाकर छवि धूमिल की जा रही है
- उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, 'भगवान हमारे साथ हैं'
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने राजस्थान के जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेशी से पहले एक भावुक फेसबुक पोस्ट (Robert Vadra Facebook Post) लिखी. इसमें उन्होंने भगवान पर अपना ढृढ़ विश्वास जताया है, जो उन्हें मुश्किल घड़ी से निकलने में मदद करेगा. वाड्रा अपनी 75 वर्षीय मां मौरीन वाड्रा के साथ ईडी की पूछताछ के संबंध में जयपुर में हैं. वाड्रा ने बताया कि उनकी मां ने एक कार दुर्घटना में अपनी बेटी को खोया, अपने बीमार बेटे को खोया और इसके साथ ही उनके पति भी नहीं रहे. वाड्रा ने कहा, 'एक वरिष्ठ नागरिक को उत्पीड़ित करने के इस प्रतिशोधी सरकार के ओछे कदम को समझ नहीं पा रहा हूं.'
यह भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा ने पत्नी प्रियंका के लिए की भावुक अपील, कहा - अब वह लोगों के साथ, कृपया उन्हें सुरक्षित रखें
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वाड्रा ने कहा, 'तीन मौतों के बाद मैंने सिर्फ उन्हें (मां मौरीन को) अपने कार्यालय में मेरे साथ समय बिताने के लिए कहा ताकि मैं उनकी देखभाल कर सकूं और हम दोनों अपने दुख से उबर सकें.' वाड्रा ने कहा कि अब उनकी मां को 'मेरे कार्यालय में समय बिताने' की कीमत अदा करनी पड़ रही है. उन पर आरोप लगाया जा रहा है, छवि धूमिल की जा रही है और पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है.
वाड्रा से इससे पहले धनशोधन के एक अलग मामले में दिल्ली के ईडी मुख्यालय में पिछले हफ्ते तीन दिनों तक 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई थी. उन्होंने कहा, 'अगर सरकार को कुछ समस्या थी, या अवैध कार्य का पता चला था तो फिर सरकार ने आम चुनाव के प्रचार से एक महीने पहले बुलाने के लिए चार वर्ष और 11 माह का समय क्यों लिया.'
यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग केस: पहले दिन 5, दूसरे दिन 9 घंटे की पूछताछ के बाद आज फिर ED के सामने पेश हुए हैं रॉबर्ट वाड्रा
वाड्रा ने कहा, 'क्या वे सोचते हैं कि भारत के लोग इसे एक चुनावी तिकड़म के रूप में नहीं देखते हैं?' उनकी पत्नी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जयपुर के ईडी कार्यालय अपने पति वाड्रा को छोड़ने गईं और उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के लिए उत्तर प्रदेश चली गईं.
यह भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा के मामले पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, जानें पत्रकार के सवाल पर क्या कहा
उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा से नियमों का पालन किया और एक अनुशासित नागरिक रहा हूं। मेरे पास कितने भी घंटों की पूछताछ के सामने टिकने और कुछ भी नहीं छुपाने की क्षमता है. मैं सभी प्रश्नों का सम्मान के साथ जवाब दूंगा.' उन्होंने कहा, 'यह भी बीत जाएगा और मुझे मजबूत बनाएगा.' उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, 'भगवान हमारे साथ हैं.'
VIDEO: जयपुर में वाड्रा से ED की पूछताछ
(इनपुट: IANS से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं