कारोबारी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra)ने ब्रिटेन, इटली और स्पेन की यात्रा को लेकर लगाए नियमों और शर्तों के उल्लंघन के मामले में कोर्ट के सामने बिना शर्त माफी की पेशकश की है. विदेश यात्रा के लिए लगाए गए नियमों और शर्तों के उल्लंघन करने को लेकर ईडी की ओर से एक सावधि जमा (fixed deposit)को जब्त करने और वाड्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए दाखिल याचिका पर राउस एवेन्यू कोर्ट की विशेष सीबीआई जज नीलोफर आबिदा परवीन ने बुधवार को आदेश सुरक्षित रख लिया.
जहां सुनवाई के दौरान वाड्रा ने कोर्ट के समक्ष बिना शर्त माफी की पेशकश की, वहीं प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कहा कि उनके ( वाड्रा के) खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए. एक हलफनामे में वाड्रा ने कहा कि उनसे अनजाने में गलती हुई और 'दुबई के लिए' (To Dubai) की जगह यात्रा की अनुमति के अपने आवेदन में 'दुबई से होकर' (via Dubai)लिख दिया. वाड्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैंने गलती की है." इस पर जज ने कहा, ''आपको इजाजत लेनी चाहिए थी.''अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "गलती हुई है. मेरा स्पष्ट रूप से गुमराह करने का कोई इरादा नहीं था. जज को X कहने और Y करने का कोई इरादा नहीं था." उन्होंने कहा, "मैं गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं, इसके लिए मुझे क्षमा करें."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के वकील ने इस दलील का विरोध किया. ईडी के विशेष लोक अभियोजक, एडवोकेट एन के मट्टा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को भारत छोड़ने से पहले और भारत वापस लौटने के बाद अदालत में पता पेश करने का निर्देश दिया गया था लेकिन उन्होंने यूके में जिन स्थानों का दौरा किया, उनका विवरण प्रस्तुत नहीं किया. इस पर सिंघवी ने तर्क दिया, "ईडी ने 22 अगस्त, 23 और 24 अगस्त को संशोधित यात्रा कार्यक्रम (जिसमें दुबई में 4 दिनों के लिए एक स्टॉपओवर शामिल था) पर आपत्ति नहीं की थी." गौरतलब है कि सोमवार को कोर्ट ने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के इस स्पष्टीकरण पर नाराजगी जताई थी कि वह इस साल अगस्त में यूएई के रास्ते यूनाइटेड किंगडम (यूके) की यात्रा के दौरान दुबई में एक चिकित्सा आपातकाल के लिए रुके थे.
* कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 10 अगस्त को जिम में हुआ था कार्डियक अरेस्ट
* पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'खुदकुशी' को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
"जो जिम्मेदारी मिलेगी उसको निभाऊंगा, मेरे लिए पद अहम नहीं": अशोक गहलोत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं