विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2019

ईवीएम को चूहों से हो सकता है खतरा, प्रत्याशी ने लिखी डीएम को चिट्ठी

मथुरा लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद हेमा मालिनी, कांग्रेस से महेश पाठक, महागठबंधन से कुंवर नरेंद्र सिंह मैदान में हैं. हेमा मालिनी की वजह से यह सीट काफी चर्चा में रहती है.

ईवीएम को चूहों से हो सकता है खतरा, प्रत्याशी ने लिखी डीएम को चिट्ठी
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सपा और बसपा के समर्थन से लड़ रहे आरएलडी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि ईवीएम को मंडी समिति में रखा गया है और वहां चूहों से खतरा हो सकता है. नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने इनकी सुरक्षा को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को चिट्ठी भी लिखी है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया है. आरएलडी प्रत्याशी ने यह भी बताया कि वह चुनाव प्रभारी संदीप भटनागर से भी मुलाकात कर चुके हैं लेकिन उनका कहना था कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कोई भी फैसला करने के अधिकार सिर्फ डीएम के पास है. आपको बता दें कि मथुरा में 18 अप्रैल को मतदान हो चुका है और सभी ईवीएम को मंडी समिति में रखा गया है.  वहीं मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा का कहना है कि ईवीएम के पास लोहे का जाल लगाने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग के आदेश पर यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं. 

खराब EVM पर कोई भी बटन दबाने से भाजपा को वोट जाने की खबरों पर चुनाव आयोग ने दिया यह बयान 

आपको बता दें कि मथुरा लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद हेमा मालिनी, कांग्रेस से महेश पाठक, महागठबंधन से कुंवर नरेंद्र सिंह मैदान में हैं. हेमा मालिनी की वजह से यह सीट काफी चर्चा में रहती है. साल 2014 के चुनाव में हेमा मालिनी ने यहां से चुनाव जीता था. इस बार उनकी कड़ी परीक्षा है. हालांकि मथुरा सीट पर चुनाव स्थानीय मुद्दों पर कम पीएम मोदी का चेहरे पर ज्यादा लड़ा गया है. बीजेपी की कोशिश रही है एयर स्ट्राइक जैसे मुद्दों को जमकर भुनाया जाए. फिलहाल अब 23 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है.  
 

EVM को लेकर भड़के NCP चीफ शरद पवार​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Elections 2019, Lok Sabha Polls 2019, EVM Security Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com