विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2025

नीतीश का वीडियो? राहुल गांधी के कान में मोबाइल लगा क्या सुनवा रहे हैं तेजस्वी

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुलाकात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को एक वीडियो दिखा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है तेजस्वी, राहुल को नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर दिए गए बयान सुनवा रहे हैं.

नीतीश का वीडियो? राहुल गांधी के कान में मोबाइल लगा क्या सुनवा रहे हैं तेजस्वी
पटना:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पटना के अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस मौके पर राहुल गांधी ने राजद प्रमुख लालू यादव के परिवार से भी खास बातचीत की. उनकी इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस मुलाकात का एक वीडियो भी अब सामने आया है.

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुलाकात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को एक वीडियो दिखा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है तेजस्वी, राहुल को नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर दिए गए बयान सुनवा रहे हैं. यह वीडियो राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है.

नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद करते हुए सवाल किया, 'पहले लड़कियां कपड़े पहनती थीं, लेकिन अब देखिए, कितना अच्छा हो गया है. सभी कितना सुंदर और अच्छा पहन रही हैं.'

सीएम नीतीश कुमार के बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'पहले बिहार की बेटियां कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार जी. ‘स्त्री परिधान वैज्ञानिक' मत बनिए'! आप CM है 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं. 'स्त्री परिधान विशेषज्ञ' बनकर अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन बंद कीजिए. ये बयान नहीं, बिहार की आधी आबादी का सीधा अपमान है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, Rahul Tejashwi Video, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com