कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या मामले में डॉक्टरों का प्रदर्शन नियमित रूप से जारी है. डॉक्टरों के इस प्रदर्शन को खत्म कराने और उन्हें समझाने के लिए शनिवार को खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने पहुंची थीं और उन्होंने डॉक्टरों से बात भी की थी लेकिन इसके बाद भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेप मर्डर केस के बाद सभी जूनियर डॉक्टर कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित स्वास्थ्य भवन में प्रदर्शन कर रहे हैं.
#WATCH | RG Kar Medical College & Hospital rape-murder incident | Junior doctors continue their protest for the fifth consecutive night at Swasthya Bhawan, in the Salt Lake area of West Bengal's Kolkata. pic.twitter.com/m3AtnhtkCY
— ANI (@ANI) September 14, 2024
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
डॉक्टरों से काम पर लौटने का किया अनुरोध
शनिवार को सीएम ममता ने सभी जूनियर डॉक्टर्स को वापस काम पर लौटने के लिए कहा. इस दौरान उन्होंने कहा, आपका दर्द मेरा दर्द है. मैं आपके साथ खड़ी हूं. प्रदर्शन करना आपका हक है और मैं यहां केवल आपके दर्द को साझा करने आई हूं. हमें आपकी सुरक्षा की चिंता है. मैं आप सभी की परेशानी समझ सकती हूं. इसलिए मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. मैं केवल आप सभी से अनुरोध कर रही हूं कि आप सभी काम पर लौट जाएं.
डॉक्टरों के साथ ममता ने बैठक भी बुलाई थी
सीएम ममता बनर्जी पहले भी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने की कोशिश की थी. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों के साथ बैठक भी बुलाई थी लेकिन बैठक में कोई भी डॉक्टर उनसे मिलने नहीं पहुंचा था. तब ममता ने कहा था कि अगर आपको मेरी सरकार पर भरोसा नहीं है तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं.
ममता ने डॉक्टरों से मांगी थी माफी
ममता बनर्जी ने पिछले दिनों कहा था कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर का मामला कोर्ट में है. इसलिए हम मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की इजाजत नहीं दे सकते थे. हमने इस बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की तैयारी की थी. अगर डॉक्टर्स चाहते, तो हम सुप्रीम कोर्ट की इजाजत लेकर उनसे यह रिकॉर्डिंग शेयर कर देते. लेकिन वो अपनी बात पर अड़े हुए हैं. मैं बंगाल की जनता से माफी मांगती हूं. मैं डॉक्टरों को वापस नहीं बुला सकी. मुझे सीएम पद से कोई मोह नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं