विज्ञापन

रिटायर्ड अफसर ने रेता पत्‍नी का गला, हत्या के बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर

Bhubaneswar Murder Case: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

रिटायर्ड अफसर ने रेता पत्‍नी का गला, हत्या के बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर
रिटायर्ड अफसर ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, खुद ही पुलिस के सामने किया सरेंडर
Dev kumar
भुवनेश्वर:

ओडिशा के भुवनेश्वर के एयरफील्ड थाना क्षेत्र के सुंदरपाड़ा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी की पहचान देबराया सदांगी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

गला रेतकर की हत्या

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. देबराया सदांगी पहले एजी ऑफिस में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे और करीब दो साल पहले रिटायर हुए थे. वह अपनी पत्नी के साथ इसी इलाके में रह रहे थे. उनकी एक शादीशुदा बेटी भी है.

घटना से पहले क्या हुआ?

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह आरोपी ने अपनी बेटी को फोन कर उसकी मां का मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए कहा. दोपहर करीब 12 बजे बेटी घर पहुंची और अपनी मां को कुछ सोने के आभूषण और नकदी देकर चली गई. लेकिन करीब 1 बजे उसे पुलिस का फोन आया, जिसमें मां की हत्या की सूचना दी गई. यह खबर सुनते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची.

मानसिक स्थिति पर सवाल

बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. इस एंगल से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद मौके पर पुलिस और वैज्ञानिक टीम पहुंची और सबूत जुटाए. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें - 25 शब्द भी टाइप नहीं कर पाए बाबू, DM ने डिमोशन करके बना द‍िया चपरासी, कानपुर में अनोखी कार्रवाई 

ये भी पढ़ें - 33,081 करोड़ का निवेश, 9700 लोगों को सीधा रोजगार, ओडिशा में बोले करण अदाणी- डेटा सेंटर समेत 3 बड़े प्रोजेक्‍ट लगाएगा अदाणी ग्रुप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com