विज्ञापन
This Article is From May 14, 2018

केंद्र सरकार ने किया कैबिनेट में फेरबदल, पीयूष गोयल संभालेंगे वित्त मंत्रालय

खेल मंत्रालय संभाल रहे राज्‍यवर्द्धन राठौड़ को नया सूचना एंव प्रसारण मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनाया गया है.

केंद्र सरकार ने किया कैबिनेट में फेरबदल, पीयूष गोयल संभालेंगे वित्त मंत्रालय
पीयूष गोयल की फाइल फोटो
  • मतगणना लगभग 40 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू होगी
  • पीयूष गोयल संभालेंगे वित्त मंत्रालय
  • अरुण जेटली के स्‍वस्‍थ होने तक वह वित्त मंत्रालय का कामकाज देखेंगे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल किया. फेरबदल में पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. वह अरुण जेटली के स्‍वस्‍थ होने तक वित्त मंत्रालय का कामकाज देखेंगे. गौरतलब है कि अरुण जेटली का सोमवार को ही एम्‍स में किडनी ट्रांसप्‍लांट हुआ है और फिलहाल हो वो स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं. रेल मंत्रालय संभाल रहे पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है. खेल मंत्रालय संभाल रहे राज्‍यवर्द्धन राठौड़ को नया सूचना एंव प्रसारण मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय छिन गया है और उनके पास अब सिर्फ़ टेक्सटाइल मंत्रालय रह गया है. स्मृति ईरानी हाल में कुछ फ़ेक न्यूज़ के ख़िलाफ़ एक क़ानून ला रही थीं जिसे विरोध के बाद वापस लिया गया था और उसके बाद राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार देने पर भी विवाद खड़ा हो गया था जिसपर राष्ट्रपति भवन को सफ़ाई देनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें: आरटीआई से हुआ खुलासा, मोदी सरकार ने विज्ञापन पर खर्च किए 4343 करोड़ रूपए 

पिछले वर्ष जुलाई में उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद वेंकैया नायडू ने मंत्रीपद से इस्‍तीफा दे दिया था, जिसके बाद से स्‍मृति ईरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार संभाल रही थीं. स्‍मृति ईरानी के पास अब बस टेक्‍सटाइल मंत्रालय ही रहेगा. एस एस आहलुवालिया को इलेक्ट्रॉनिक्स और आइटी मंत्रालय मिला है. अल्फ़ॉन्स से इलेक्ट्रॉनिक्स का मंत्रिपद छिन गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reshuffle Of Modi Cabinet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com