पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कथित वीडियो मामले में सफाई दी है. उन्होंने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है और कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. मान की सफाई वाली प्रेस ब्रीफिंग पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा है कि भगवंत मान झूठ का नकाब उतारिए. पंजाब सब देख रहा है. बीजेपी अध्यक्ष ने फर्जी फॉरेंसिंक रिपोर्ट और गुरुग्राम में दर्ज हुई FIR पर भी भगवंत मान से सवाल पूछा.
पंजाब BJP अध्यक्ष ने साधा निशाना
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब सब देख रहा है. भगवंत मान ने अपनी पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 लाख रुपये की रिश्वत, फर्जी फॉरेंसिंक रिपोर्ट, गुरुग्राम में दर्ज FIR और पंजाब पुलिस की मिलीभगत पर एक भी शब्द नहीं कहा, जिसने सच को दबाने के लिए एक झूठी रिपोर्ट का सहारा लिया.
.@BhagwantMann ਜੀ, ਝੂਠ ਦਾ ਮੁਖੌਟਾ ਉਤਾਰੋ। ਪੰਜਾਬ ਸਭ ਕੁਝ ਦੇਖ ਰਿਹਾ ਹੈ।
— Kewal Singh Dhillon (@KewalDhillonPB) June 25, 2026
ਤੁਸੀਂ ਆਪਣੀ ਪੂਰੀ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੀ ਸ਼ਬਦ ਨਹੀਂ ਬੋਲੇ:
✗ ₹10 ਲੱਖ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਬਾਰੇ⁰✗ ਫਰਜ਼ੀ ਫੋਰੈਂਸਿਕ ਰਿਪੋਰਟ ਬਾਰੇ⁰✗ ਗੁਰੂਗ੍ਰਾਮ ਐਫਆਈਆਰ (FIR) ਬਾਰੇ⁰✗ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਬਾਰੇ — ਜਿਸ ਨੇ ਸੱਚ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਲਈ ਝੂਠੀ…
ढिल्लों ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस मामले में AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से चुप क्यों हैं? क्योंकि जब आप खुद ही साजिश का हिस्सा हों, तो आपमें सच का सामना करने की हिम्मत नहीं होती. पंजाब जवाब मांग रहा है. भगवंत मान, इस्तीफा दीजिए.
भगवंत मान ने फिर दी वीडियो पर सफाई
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कथित तौर पर गुरु साहिबानों की बेअदबी से जुड़े मामले में वायरल वीडियो पर सफाई दी है. भगवंत मान ने वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया और कहा कि उन्हें धार्मिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, "राजनीतिक तौर पर वे (विपक्षी दल) मुकाबला नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर शून्य हो चुके हैं. इस कारण वे हर रोज कोई न कोई आदेश जारी कराते हैं, ताकि मुझे धार्मिक तौर पर बदनाम किया जा सके."
उन्होंने कहा, "पंजाब के लोगों के लिए जिस तरह सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक तौर पर इस सरकार ने काम किए हैं, वो पिछली किसी भी सरकार ने नहीं किए. चाहे वह बेअदबी का कानून हो, चाहे वह धार्मिक ग्रंथों के वाहनों पर टैक्स माफी हो, चाहे श्री आनंदपुर साहब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र हो या चाहे वह तीन पवित्र शहरों का दर्जा हो, इन चीजों का मुकाबला विपक्ष नहीं कर सकता है, इसी कारण सभी राजनीतिक दल मिलकर मेरे पीछे पड़े हैं."
यह भी पढ़ें; मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश... कथित वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं