विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2012

बाल विवाह के खिलाफ खड़े होने की सजा भुगत रही है रेखा

जोधपुर की एक लड़की अपने बाल विवाह के खिलाफ खड़े होने की सजा भुगत रही है। पंचायत उस पर ससुराल जाने का दबाव बना रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोधपुर: जोधपुर की एक लड़की अपने बाल विवाह के खिलाफ खड़े होने की सजा भुगत रही है। पंचायत उस पर ससुराल जाने का दबाव बना रही है।

दरअसल, 20 साल की रेखा नाम की इस लड़की की शादी 5 साल की उम्र में हुई थी। रेखा के मुताबिक जिस लड़के से उसकी शादी हुई वह शराब पीता और दसवीं में ही दो बार फेल हो चुका है। वह लगातार उसे मारने-पीटने की धमकी भी देता है जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की है। रेखा का कहना है कि उस उम्र में तय की गई शादी उसके लिए मायने नहीं रखती। वह आगे पढ़ना चाहती है।

लड़की से नाराज लड़के के परिवार और पंचायत ने उसका सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया है। और पुलिस रेखा की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Marriage, Rekha Case, Jodhpur Rekha, बाल विवाह, रेखा केस, जोधपुर की रेखा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com