- आतंकी संगठनों के लिए भर्ती को आतंकी कृत्य के रूप में देखा जाएगा : स्वैन
- आतंकवाद के लिए प्रेरित और भर्ती करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
- सुरक्षा एजेंसियां आतंकी समूहों में भर्ती को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन (RR Swain) ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी संगठनों (Terrorist Organisations) के लिए युवाओं की भर्ती को भी आतंकी कृत्य के रूप में देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां आतंकी समूहों में भर्ती में शामिल लोगों के साथ-साथ मादक पदार्थ तस्करों और डीलर पर कार्रवाई कर रही हैं. स्वैन ने यहां पुलिस मुख्यालय में जन शिकायत निवारण बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ''आतंकी संगठनों में किसी भी प्रकार की भर्ती के मामले को आतंकी कृत्य के तौर पर देखा जाएगा. जो लोग किसी युवा को आतंकवाद में शामिल होने के लिए उकसाते या फिर उसकी मदद करते हैं, वो भी समान रूप से उत्तरदायी होंगे. आंतकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित करने और भर्ती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.''
उन्होंने कहा, ''अभिव्यक्ति की आजादी के पीछे छिपकर युवाओं को उकसाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों का संकल्प आतंकवादी समूहों में भर्ती को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति आतंकवाद में शामिल होता है तो पुलिस उसके परिजनों, दोस्तों, शिक्षकों और मस्जिद समितियों के माध्यम से उसकी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करती है.
स्वैन ने कहा, ''यह सिर्फ पुलिस का काम नहीं है. अगर पूरा समुदाय मिलकर प्रयास करे तो जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. हमारा प्रयास दूसरी ओर बैठे आतंकी आकाओं के हाथों को काटना है....वे पैसों का इस्तेमाल कर युवाओं को आंतकवाद में शामिल करने के लिए उकसाते हैं. इसके खिलाफ एक नियोजित और निरंतर लड़ाई की जरूरत है तथा हम यह करके रहेंगे.''
ये भी पढ़ें :
* श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट में लगी आग, बांग्लादेश के 3 पर्यटकों की मौत
* हमारी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने, GST लाने और तीन तलाक समाप्त करने जैसे बड़े काम किए: PM मोदी
* "ये मेरे देश का झंडा" : कश्मीर के सोपोर में हिजबुल आतंकी के भाई ने अपने घर पर लहराया तिरंगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं