विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2011

मुंबई में किशोरी से गैंग रेप, पांच गिरफ्तार

16 वर्षीय किशोरी का एक माह से अधिक तक कथित तौर पर रेप करने के मामले में चार किशोरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Mumbai: एक 16 वर्षीय किशोरी का एक माह से अधिक तक कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में चार किशोरों समेत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे कम से कम चार बार यातनाएं दी गई जिसके बाद उसने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया। दादर पुलिस थाने ने महेश माणे, हितेश कलोख और अश्विन मुरूडकर (सभी की उम्र 19) और पवन आंगरे (18) एवं टैक्सी चालक आनंद लांगे (44) को पीड़ित के शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की का कथित तौर पर एक बार बलात्कार करने वाला आरोपी विक्की मोहिते अभी फरार है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बलात्कार, गिरफ्तार, पांच लोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com