विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

दिल्ली में गुरमीत राम रहीम के मामले को लेकर लगाई गई धारा 144 हटाई गई

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लागू निषेधाज्ञा (धारा 144) बुधवार को समाप्त कर दिया गया है.

दिल्ली में गुरमीत राम रहीम के मामले को लेकर लगाई गई धारा 144 हटाई गई
दिल्ली में धारा 144 हटाई गई
  • स्थिति की समीक्षा के बाद निषेधाज्ञा हटाई गई
  • अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कायम रहेगी
  • हिंसा और आगजनी के मामलों में 15 गिरफ्तार
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लागू निषेधाज्ञा (धारा 144) बुधवार को समाप्त कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने कहा कि शहर में स्थिति की समीक्षा करने के बाद निषेधाज्ञा हटा दिया गया.

पढ़ें: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ व्यापारी, दो गिरफ्तार

वर्मा ने कहा, भले ही धारा 144 को हटा लिया गया है, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्थाएं कायम रहेगी और हम शहर में चौकस रहेंगे. हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के दोषी करार देने के बाद शहर भर में आगजनी की कई घटनाओं के बाद शुक्रवार रात उत्तर और मध्य पुलिस जिलों को छोड़कर दिल्ली के बाकी हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गई थी. दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख के फैसले के बाद दिल्ली में हिंसा और आगजनी के मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

पढ़ें: पत्नी से जबरन यौन संबंध बनाने को नहीं मान सकते रेप : दिल्ली HC से केंद्र



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim, Delhi, Section 144
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com