विज्ञापन

ताज एक्सप्रेस एक नवंबर से नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलेंगी, देखें नया टाइमटेबल और रूट

Taj Express Train Route Change November 2026: दिल्ली और आगरा के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस 1 नवंबर 2026 से नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित होगी. नई दिल्ली पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रेलवे ने यह बदलाव किया है. दूसरे स्टेशनों पर इसका ठहराव पहले जैसा रहेगा.

ताज एक्सप्रेस एक नवंबर से नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलेंगी, देखें नया टाइमटेबल और रूट
1 नवंबर से हजरत निजामुद्दीन से संचालित होगी ताज एक्सप्रेस.
NDTV
नई दिल्ली:

ट्रेन से दिल्ली और आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है. दरअसल, अगले एक नवंबर 2026 से ताज एक्सप्रेस के परिचालन में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. अब यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बजाय हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलेंगी. हालांकि, झांसी रूट पर पड़ने वाले बाकी सभी स्टेशनों पर इसके ठहराव पहले जैसे ही रहेंगे. यात्रा करने से पहले नया शेड्यूल जरूर देख लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बढ़ते रेल यातायात के दबाव को कम करने के लिए ये अहम फैसला लिया है. इसके तहत ताज एक्सप्रेस के टर्मिनल में बदलाव किया गया है. अब तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करने वाली यह ट्रेन अब 1 नवंबर 2026 से नए टर्मिनल यानी हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आना-जाना करेगी.

ट्रेन नंबर और नया टर्मिनल की जानकारी

  • ट्रेन का नाम: ताज एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर: 12279 और 12280
  • नया टर्मिनल: हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन 
  • पुराना टर्मिनल: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

बदला हुआ समय और शेड्यूल

टर्मिनल बदलने के साथ ही ट्रेन की आमद और रवानगी के वक्त में भी तब्दीली की गई है. अब ये नीचे दी गई टाइमटेबल के मुताबिक चला करेंगी.

  • ट्रेन नंबर 12280 आगरा से हजरत निजामुद्दीन
  • यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन पर सुबह 07:05 बजे रवाना होगी.
  • इससे पहले यह गाड़ी नई दिल्ली से सुबह 06:55 बजे चलती थी.

ट्रेन नंबर 12279 हजरत निजामुद्दीन से आगरा

  • यह ट्रेन रात को 21:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
  • पहले यह ट्रेन रात 21:05 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचकर 21:07 बजे नई दिल्ली के लिए आगे बढ़ती थी.

झांसी रूट के स्टेशनों पर ठहराव पहले जैसा ही

यात्रियों की सुविधा के लिए स्पष्ट किया गया है कि हजरत निजामुद्दीन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच के दूसरे सभी स्टेशनों पर इस ट्रेन के ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह ट्रेन अपने तय रूट के मुताबिक ही संचालित होगी.

झांसी रूट पर स्टॉपेज

हजरत निजामुद्दीन-फरीदाबाद-मथुरा जंक्शन-राजा की मंडी-आगरा कैंट-धौलपुर जंक्शन-मुरैना-ग्वालियर-डबरा -दतिया -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी.

यह भी पढ़ें- श्रीगंगानगर-जयपुर के बीच चलेगी नई ट्रेन, सूरतगढ़, बीकानेर, चूरू और सीकर समेत होंगे 11 स्टॉपेज

भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया है, चूंकि एक नवंबर से ट्रेन का टर्मिनल बदल रहा है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के आधिकारिक पोर्टल IRCTC या NTES ऐप पर ट्रेन की लाइव स्थिति और टाइम टेबल की जांच जरूर कर लें, ताकि नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने की भूल न हो और समय पर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंच सकें.

यह भी पढ़ें- सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेल लाइन शुरू, 53 किमी तक MEMU का किराया सिर्फ 10 रुपये, आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taj Express Routes Changed, Hazrat Nizamuddin, New Delhi, Railway Station, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com