विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2019

राम माधव का विपक्ष पर हमला, कहा- हमारे पास तो मोदी है....

भाजपा नेता ने यह पंक्ति फिल्म दीवार के डायलॉग "मेरे पास मां है" के तर्ज पर कही.

राम माधव का विपक्ष पर हमला, कहा- हमारे पास तो मोदी है....
राम माधव ने विपक्ष पर साधा निशाना
नई दिल्ली:

भाजपा महासचिव राम माधव ने शनिवार को जम्मू में फिल्मी अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पास मोदी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी खेमे में किसी के पास प्रधानमंत्री मोदी जैसी क्षमता नहीं है. भाजपा नेता ने यह पंक्ति फिल्म दीवार के डायलॉग "मेरे पास मां है" के तर्ज पर कही. हालांकि, उन्होंने गलती कर इसे शशि कपूर की बजाय अमिताभ बच्चन का डायलॉग बता दिया जबकि फिल्म में यह डायलॉग शशि कपूर ने बोला था.

बीजेपी नेता राम माधव ने बोले, 'जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है भाजपा'

रियासी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को ''भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त'' बनाया और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के बीच खौफ पैदा किया. माधव ने कहा कि विपक्ष के पास कोई नेता नहीं है, लेकिन हमारे पास मोदी है. यही कारण है कि वे (गठबंधन) कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव की संभावना : राम माधव

महागठबंधन बनाने की उनकी कोशिश विफल रही क्योंकि विपक्ष के कई लोग प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नजर गड़ाए हुए हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को उधमपुर लोकसभा सीट से फिर से चुनाव जिताने की अपील करते हुए माधव ने कहा कि वह (विपक्ष) मोदी को सत्ता से क्यों हटाना चाहता है? क्योंकि मोदी ने देश को भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त बनाया और वह चाहते हैं कि हर नागरिक अपने पैरों पर खड़ा हो और प्रगतिशील देश का हिस्सा बने.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Madhav BJP, Ram Madhav, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com