विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2018

रिश्वत मामले पर CBI ने अपने निदेशक का किया बचाव, कहा- राकेश अस्थाना के लगाए गए आरोप झूठे

सीबीआई ने अपने निदेशक आलोक वर्मा का विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के आरोपों से बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘मिथ्या और दुर्भावनापूर्ण’ हैं.

रिश्वत मामले पर CBI ने अपने निदेशक का किया बचाव, कहा- राकेश अस्थाना के लगाए गए आरोप झूठे
सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा (फाइल फोटो).
  • रिश्वत मामले पर CBI ने अपने निदेशक का किया बचाव
  • कहा- राकेश अस्थाना के लगाए गए आरोप झूठे
  • राकेश अस्थाना ने आलोक वर्मा पर लगाए हैं रिश्वत के आरोप
नई दिल्ली: सीबीआई ने अपने निदेशक आलोक वर्मा का विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के आरोपों से बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘मिथ्या और दुर्भावनापूर्ण' हैं. सीबीआई ने अस्थाना ने खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज किया है. अस्थाना ने कैबिनेट सचिव और केन्द्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिख कर सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और अनियमितता के कम से कम 10 मामलों का जिक्र किया था. 

यह भी पढ़ें:  CBI के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने रिश्वत का केस दर्ज होने पर कहा- चीफ ने खुद लिए हैं 2 करोड़ रुपये

सीबीआई के प्रवक्ता ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि सतीश साना के खिलाफ एलओसी जारी होने की जानकारी सीबीआई के निदेशक को नहीं थी, जैसे आरोप सही नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘डीसीबीआई ने 21 मई 2018 को एलओसी जारी करने के प्रस्ताव को देखा और उसे ठीक भी किया था.''    

यह भी पढ़ें: 3800 आरोपियों वाले व्यापम घोटाले पर प्रधानमंत्री मोदी बोल सकते हैं?

उन्होंने कहा कि आरोप कि सीबीआई के निदेशक ने साना की गिरफ्तारी को रोकने का प्रयास किया था, पूरी तरह से झूठ और दुर्भावनापूर्ण है.

VIDEO: सीबीआई के अफसरों में जंग, अस्थाना पर रिश्वत लेने का आरोप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alok Verma, Rakesh Asthana, Rakesh Asthana CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com