राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन पर दिल्ली सेवा विधेयक पर तीखी बहस के दौरान पब्लिसिटी के लिए सदन में नाटकबाजी करने का आरोप लगाया. जगदीप धनखड़ को गुस्सा तब आया जब तृणमूल कांग्रेस मेंबर ने अपने भाषण को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 तक सीमित रखने से इनकार कर दिया और केंद्र सरकार पर लगातार आरोप लगाने शुरू कर दिए.
इसके बाद चेयरमैन ने ओ ब्रायन से कहा, "यह आपकी आदत बन गई है. आप एक रणनीति के तहत ऐसा कर रहे हैं. आपको लगता है कि आप बाहर पब्लिसिटी का आनंद लेंगे. आपने इस सदन को बर्बाद कर दिया है.. बैठ जाइए."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टीएमसी सांसद से परेशान होकर कहा धनखड़ ने कहा, "क्या आप यहां नाटकबाजी करने के लिए हैं, क्या यह आपकी शपथ है... ऐसी चालाकी कभी काम नहीं आती... यहां एक सदस्य है जो पर्सनल पब्लिसिटी के लिए यहां आया है. मैं इस पर कड़ा संज्ञान लेता हूं."
राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान बहस करते हुए ओ ब्रायन ने कहा, "मैं इस विधेयक का पुरजोर विरोध करने के लिए यहां खड़ा हूं. " इसके बाद चेयरमैन ने उन्हें बैठने के लिए कहा और कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी के लिए अच्छा नहीं होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं