राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने 80 प्रतिशत चुनावी वादों को पूरा किया है और 20 प्रतिशत पर काम चल रहा है. गहलोत ने इसके साथ ही कोरोना काल में राज्य सरकार के प्रबंधन को 'पासा पलटने' वाला करार देते हुए दावा किया राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी. गहलोत राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे. कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार के प्रबंधन का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘कोरोना के दौरान राज्य सरकार का शानदार प्रबंधन ही 'गेम चेंजर' साबित होगा और राज्य में हमारी सरकार 'रिपीट' होगी.''
उन्होंने कहा कि प्रतिकूल हालात के बावजूद वर्ष 2021-22 में राज्य की आर्थिक विकास दर 11.04% रही है एवं राजस्थान की आर्थिक विकास दर देश में आंध्र प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने 80 प्रतिशत वादों को पूरा किया है और 20 प्रतिशत वादों पर काम चल रहा है.'' गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने 90 प्रतिशत बजटीय घोषणाओं की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है. अभिभाषण को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के आक्षेपों को खारिज करते हुए गहलोत ने कहा कि ‘‘इनमें कुछ दम नहीं है.'' विधानसभा उपचुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमने 9 में से 7 उपचुनाव जीते हैं जबकि जब भाजपा की सरकार थी तो वह आठ में से छह उपचुनाव हार गई थी.'' गहलोत ने कहा, ‘‘जनता माई बाप होती है. जनता ने कुछ सोचकर हमें जिताया, तो कुछ सोचकर ही आपको हराया होगा.''
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा और स्कूली शिक्षा में बड़ी संख्या में अध्यापकों के पद खाली होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी को शुरू हुआ था. गहलोत 10 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगे.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं