राजस्थान के कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली है. इस छात्र ने भी फांसी लगाकर जान दी है. ये छात्र उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है. यूपी निवासी छात्र तनवीर किसी कोचिंग संस्थान से कोचिंग नहीं लेकर खुद सेल्फ स्टडी कर रहा था. छात्र के पिता मोहम्मद हुसैन खुद कोटा में रहकर 11वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट को पढ़ाते हैं. छात्र तनवीर ने बीती रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाया आत्महत्या कर ली.
कोटा की कुन्हाड़ी इलाके में छात्र के साथ उसके पिता और उसकी बहन भी रह रहे थे. बीते 1 साल से कोटा में रहकर छात्र नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. बीती रात छात्र तनवीर अपनी बहन से कपड़े चेंज करने की बात कह कर रूम में गया था. इसके बाद उसने दरवाजा नहीं खोला, तो बहन को शंका हुई. इसके बाद कमरे का गेट तोड़ कर देखा, तो छात्र फंदे से लटका हुआ था. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राजस्थान का कोटा शहर छात्रों को कोचिंग देने के लिए जाना जाता है. यहां हर साल लगभग ढाई लाख विद्यार्थी इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय अहर्ता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं.
व्यस्त दिनचर्या, कठिन प्रतिस्पर्धा, बेहतर करने का नियमित दबाव, माता-पिता की उम्मीदों का बोझ और घर से दूरी ऐसी समस्याए हैं, जिनका सामना यहां दूसरे शहरों और देश के अन्य हिस्सों से आकर पढ़ाई करने वाले ज्यादातर छात्र महसूस करते हैं. ऐसे में पुलिस छात्रावासों और पीजी (पेइंग गेस्ट) के वार्डन को ‘दरवाजे पे दस्तक' अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
ये भी पढ़ें :-
- कोटा में आत्महत्या की घटनाओं से आनंद महिंद्रा भी दुखी, छात्रों को दिया ये संदेश, बोले- बस इतना कहना चाहता हूं कि...
- मणिपुर में फिर हिंसक प्रदर्शन, वापस बुलाए गए IPS अधिकारी राकेश बलवाल
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं