विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

राजा रघुवंशी मर्डर: पुलिस टीम के सामने ही आरोपी को एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

आरोपी को थप्पड़ मारने की ये घटना देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट की है. ये वाक्या उस समय हुआ जब पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर शिलांग जाने के लिए एयरपोर्ट में प्रवेश कर रही थी.

आरोपी को शख्स ने एयरपोर्ट पर जड़ा थप्पड़
इंदौर:

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय पुलिस ने सोनम समेत अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मेघालय पुलिस सोनम को लेकर शिलांग पहुंच गई है. वहीं, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर मेघालय पुलिस की टीम शिलांग के लिए निकल गई है. इस घटना के सामने आने के बाद से ही आम लोगों में इन आरोपियों के प्रति गुस्सा है. मंगलवार की शाम को जब सोनम के अलावा अन्य चार आरोपियों को लेकर जैसे ही मेघालय पुलिस की टीम इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां खड़े एक शख्स ने एक आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया. 

ये घटना मंगलवार देर रात देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर हुई. बताया जा रहा है कि मेघालय पुलिस की 12 सदस्यीय टीम चारों आरोपियों  राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी  को लेकर एयरपोर्ट के अंदर जा रही थी, तभी एक यात्री जो अपने सामान के साथ खड़ा था, अचानक सामने आया और एक आरोपी को जोरदार थप्पड़ मार दिया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com