- रेल मंत्री ने कहा है कि बुलेट ट्रेन से पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचा जा सकता है.
- ये बुलेट ट्रेन दिल्ली से सिलीगुड़ी तक जाएगी.
- ये ट्रेन चार राज्यों से होकर गुजरेगी. इससे मुसाफिरों का काफी वक्त बचेगा.
दिल्ली से बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों के खुशखबरी है. इस रूट पर बुलेट ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस ट्रेन के चलने के बाद दिल्ली से पटना (Delhi to Patna Bullet Train Time) सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.
उन्होंने कहा कि अगले साल से देश का पहला बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई शुरू हो जाएगी.
बिहार और बंगाल रूट के लिए बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर रेल मंत्री बोले, "प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वाराणसी होते हुए पटना को जोड़ने के लिए बुलेट ट्रेन का भी पिछले बजट में निर्णय लिया है. इससे बिहार को बहुत अच्छी सुविधा मिलेगी. पटना से दिल्ली की यात्रा मात्र 4 घंटे 41 मिनट की रह जाएगी. आगे पटना से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन जाएगी. आने वाले समय में इसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है. पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच में अगले साल शुरू होने वाली है."
गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में पटना से दिल्ली या दिल्ली से पटना जाने में कम से कम 12-13 घंटे का समय लगता है. बुलेट ट्रेन आने के बाद ये सफर एक तिहाई रह जाएगा. इससे मुसाफिरों का बहुत वक्त बचेगा.
#WATCH पटना: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वाराणसी होते हुए पटना को जोड़ने के लिए बूलेट ट्रेन का भी पिछले बजट में निर्णय लिया है। इससे बिहार को बहुत अच्छी सुविधा मिलेगी। पटना से दिल्ली की यात्रा मात्र 4 घंटे 41 मिनट की रह जाएगी। आगे पटना से… pic.twitter.com/fcw6VIdHja
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
बुलेट ट्रेन की स्पीड
- दिल्ली से वाराणसी: लगभग 3 घंटे 50 मिनट
- दिल्ली से पटना : 4 घंटे 20 मिनट
- वाराणसी से सिलिगुड़ी: लगभग 2 घंटे 55 मिनट
दिल्ली सिलिगुड़ी हाईस्पीड कॉरिडोर
दिल्ली सिलीगुड़ी हाईस्पीड कॉरिडोर (Delhi Patna Silliguri Bullet Train) को उत्तर भारत को पूर्वोत्तर भारत के प्रवेश द्वार से जोड़ने का काम करेगा. इससे बड़ी आबादी वाले यूपी और बिहार जैसे राज्यों को भी फायदा होगा और इन राज्यों में ट्रेनों में भारी भीड़ से निपटा जाएगा. रेल मंत्री का कहना है कि बंगाल में बुलेट ट्रेन समेत अन्य रेल परियोजनाओं पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो रहा है.
दिल्ली सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर देश के चार बड़े राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को कनेक्ट करेगा. ये दो अलग-अलग हाई स्पीड कॉरिडोर को जोड़ेगा. पहला रूट इसमें दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर होगा. दूसरा हिस्सा वाराणसी-पटना-सिलिगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर होगा. मोदी सरकार ने बजट में इस बुलेट ट्रेन परियोजनाओं को प्राथमिकता वाले प्लान में रखा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से सिलीगुड़ी नई बुलेट ट्रेन का ऐलान, 6 घंटे में 1500 किमी, लखनऊ, बनारस-पटना से बंगाल तक 11 स्टेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं