विज्ञापन

NDTV में भारत की आवाज दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता: राहुल कंवल

NDTV के एडिटर-इन-चीफ और CEO राहुल कंवल ने कहा कि उनकी कोशिश NDTV को सिर्फ एक टीवी चैनल नहीं, बल्कि टीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया और कई कम्युनिटीज को जोड़ने वाले ‘NDTV Multiverse’ के रूप में विकसित करने की है.

राहुल कंवल, एडिटर इन चीफ NDTV
NDTV

NDTV के एडिटर-इन-चीफ और CEO राहुल कंवल ने एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश NDTV को सिर्फ एक टीवी चैनल नहीं, बल्कि टीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, ऐप और अलग-अलग कम्युनिटीज को जोड़ने वाले एक बड़े मीडिया ब्रांड के रूप में विकसित करने की है. उन्होंने इसे ‘NDTV Multiverse' का नाम दिया और कहा कि भारत के पास अभी CNN, Al Jazeera, TRT या CGTN जैसा कोई वैश्विक मीडिया ब्रांड नहीं है, जबकि NDTV में भारत की आवाज दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता है.

राहुल कंवल ने कहा कि CEO और एडिटर-इन-चीफ की दोहरी जिम्मेदारी उनके लिए नई नहीं है. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में बिजनेस टुडे के साथ काम करने के अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि वहां भी उन्होंने एक पारंपरिक ब्रांड को मल्टीमीडिया ब्रांड में बदलने का काम किया था. अब NDTV में भी इसी तरह का विस्तार किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि NDTV की सबसे बड़ी चुनौती लोगों का ध्यान और भरोसा बनाए रखना है. उनके मुताबिक, संस्थान को अलग-अलग विचारों और नजरियों के लिए खुले मंच की तरह काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि रिपोर्टर्स और एंकर्स को अपने विचार रखने और जमीन पर दिख रही बातों को रिपोर्ट करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

डिजिटल रणनीति पर राहुल कंवल ने कहा कि NDTV लंबे समय से डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड रहा है और डिजिटल से होने वाली कमाई टीवी से अधिक है. हालांकि उन्होंने Google Search और Discover से आने वाले ट्रैफिक में लगातार गिरावट को पूरी डिजिटल न्यूज इंडस्ट्री के लिए बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि दर्शकों का भरोसा ही संस्थान की सबसे बड़ी ताकत होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

AI के मुद्दे पर राहुल कंवल ने कहा कि न्यूज प्रोसेसिंग, प्रोडक्शन, ग्राफिक्स, ऑटोमेशन, फाइनेंस, HR और अन्य बैकएंड कामों में AI का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन वह AI एंकरों के पक्ष में नहीं हैं. उनके अनुसार, दर्शक इंसानों पर भरोसा करते हैं और समाचार की अंतिम प्रस्तुति इंसान द्वारा ही की जानी चाहिए.

उन्होंने टीवी रेटिंग सिस्टम को जरूरी बताते हुए कहा कि BARC रेटिंग्स जल्द वापस आनी चाहिए और रेटिंग मापने के लिए एक से अधिक स्रोत होने चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि NDTV की नई ब्रांडिंग का उद्देश्य ऐसा मंच बनना है, जहां जब कोई महत्वपूर्ण घटना हो तो दर्शक भरोसे के साथ NDTV की ओर रुख करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Kanwal, Rahul Kanwal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com