विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

पटना में होने जा रही लालू यादव की रैली में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी

राजद प्रमुख लालू यादव रविवार को पटना के गांधी मैदान में 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' रैली का आयोजन कर रहे हैं.

पटना में होने जा रही लालू यादव की रैली में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को पटना में होने जा रही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रैली में शामिल नहीं होंगे. वह इस दौरान नॉर्वे के दौरे पर होंगे.

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "मैं नार्वे के विदेश मामलों के मंत्रालय के निमंत्रण पर कुछ दिनों के लिए ऑस्लो की यात्रा पर रहूंगा."

पढ़ें- लालू को झटका, 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल नहीं होगी BSP और CPM

उन्होंने कहा, "नॉर्वे के नेताओं और कारोबारियों के साथ मिलने और विचारों के आदान-प्रदान को लेकर आशान्वित हूं."



राजद प्रमुख लालू यादव रविवार को पटना के गांधी मैदान में 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' रैली का आयोजन कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com