विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2019

लोकसभा में राहुल गांधी को पहली लाइन में सीट नहीं मिलेगी, सरकार ने अनुरोध ठुकराया

सदन में पहली पंक्ति में एक जगह सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को और दूसरी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को दी जाएगी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में पहली पंक्ति में सीट नहीं दी जाएगी.
  • संख्या बल से तय होता है कि किसे पहली पंक्ति में कितनी सीटें मिलेंगी
  • पहली पंक्ति में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें दी जाएंगी
  • कांग्रेस ने कहा- राहुल के लिए पहली पंक्ति की सीट नहीं मांगी गई
नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में पहली पंक्ति में जगह नहीं मिलेगी. सूत्रों ने बताया कि सरकार ने कांग्रेस के अनुरोध को ठुकरा दिया है. पहली पंक्ति में कांग्रेस को सिर्फ दो जगह दी जाएंगी.

सदन में पहली पंक्ति में एक जगह सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को और दूसरी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को दी जाएगी. सरकार ने इसके लिए राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष न रहने का भी हवाला दिया है. बता दें कि संख्या बल से तय होता है कि किस पार्टी को पहली पंक्ति में कितनी सीटें मिलेंगी.

उधर, कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी के लिए संसद में पहली पंक्ति की सीट नहीं मांगी गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लिए संसद में पहली पंक्ति की सीट मांगे जाने से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पार्टी या राहुल गांधी की ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की गई है.

उत्तर प्रदेश में करारी हार पर क्या प्रियंका गांधी भी महासचिव के पद से इस्तीफा देंगी?

लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘न तो राहुल जी और न ही कांग्रेस ने संसद में पहली पंक्ति की सीट के लिए कोई मांग की है. हमने उनके लिए सीट संख्या 466 का प्रस्ताव दिया है.'

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी बोले- राहुल गांधी को अध्यक्ष पद छोड़ने से पहले करना चाहिए था यह काम...

गौरतलब है कि कुछ खबरों में कहा गया था कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए संसद में पहली पंक्ति की सीट आवंटित किए जाने की मांग की है.

VIDEO : कांग्रेस के सांसदों से मिलीं सोनिया गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Seat In First Line, Lok Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com