विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2016

दिल्ली में आज पंजाब कांग्रेस के आला नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी

दिल्ली में आज पंजाब कांग्रेस के आला नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह होंगे शामिल
  • विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर करेंगे चर्चा
  • पार्टी की राज्य प्रभारी आशा कुमारी भी होंगी शामिल
चंडीगढ़: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज (बुधवार) पार्टी की पंजाब इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक कर 2017 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह भी होंगे शामिल
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और पार्टी की राज्य प्रभारी आशा कुमारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी की प्रचार कमेटी की अध्यक्ष अंबिका सोनी भी वहां मौजूद रहेंगे।

राज्यसभा से भाजपा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा से इस्तीफा देने तथा अपनी पत्नी और एक भाजपा विधायक साथ उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों की पृष्ठिभूमि में यह बैठक होगी।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, पंजाब कांग्रेस, आला नेता, राहुल गांधी, मीटिंग, चंडीगढ़, Delhi, Punjab Congress, Senior Leader, Rahul Gandhi, Meeting, Chandigarh, पंजाब, न्यूज, Punjab, News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com