भारत-चीन विवाद और कोरोना वायरस संकट को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बैंकिंग प्रणाली और जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने (Wilful Defaulters) वालों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बैंकिग व्यवस्था को साफ करने का प्रयास किया इसलिए आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) की नौकरी गई.
राहुल गांधी ने मंगलवार को रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा- "बैंकिंग प्रणाली को साफ-सुधरा करने के प्रयास किया, इसलिए उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी... क्यों? प्रधानमंत्री नहीं चाहते थे कि वे विल्फुल डिफाल्टरों पर कोई कदम उठाएं"
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

राहुल गांधी का ट्वीट
पिछले दिनों कांग्रेस ने जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों का कर्ज बट्टे खाते में डालने को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की थी. कांग्रेस ने एक आरटीआई का हवाला दिया था. आरटीआई में आरबीआई ने स्वीकार किया था कि उसने 50 विलफुल डिफॉल्टर्स के 68,607 करोड़ की बड़ी रकम बट्टा खाते में डाल दी है. विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम भी शामिल था.
इससे पहले, राहुल गांधी ने मार्च महीने में लोकसभा में बैंकिंग धोखाधड़ी का मुद्दा उठाते हुए 50 सबसे बड़े विलफुल डिफॉल्टर्स का नाम बताने के लिए कहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं