विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लास वेगास में हुई गोलीबारी पर जताया शोक

राहुल गांधी के कार्यालय ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है, लास वेगास में भयावह घटना से दुखी हूं. इस नासमझ हिंसा के कारण प्रभावित परिवारों के लिए मेरा हृदय रो रहा है. 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लास वेगास में हुई गोलीबारी पर जताया शोक
राहुल गांधी ने लास वेगास में हुई गोलीबारी पर जताया शोक
  • लास वेगास में भयावह घटना से दुखी हूं.
  • इस घटना में 59 लोगों की मौत
  • स्टीफन पैडॉक ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के लास वेगास शहर में एक संगीत समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.राहुल गांधी के कार्यालय ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है, लास वेगास में भयावह घटना से दुखी हूं. इस नासमझ हिंसा के कारण प्रभावित परिवारों के लिए मेरा हृदय रो रहा है. 

लास वेगास गोलीबारी में बाल-बाल बचीं यह टेनिस खिलाड़ी, बोलीं- 'सदमें में हूं'

गौरतलब है कि महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर पूरा विश्व जब अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रहा था, उसी दौरान अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान स्टीफन पैडॉक नामक एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं. घटना में 59 लोग मारे गये, जबकि 527 लोग घायल हुए हैं.

FBI ने कहा, लास वेगास हमले का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Las Vegas Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com