विज्ञापन

महंगाई, CNG पर बात, राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल, VIDEO

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमत और महंगाई के मुद्दें पर राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ मुलाकात कर उनकी तकलीफों पर चर्चा की. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मंडी हाउस के पास स्थित टोडर मल पार्क में लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ मुलाकात की है.

दिल्ली के पार्क में ऑटो ड्राइवरों से मिले राहुल गांधी, साथ में खाया खाना.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के पार्क में ऑटो ड्राइवरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं समझीं.
  • पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों ने ऑटो ड्राइवरों के जीवनयापन को प्रभावित किया है.
  • बीते कुछ दिनों में ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट तनाव से पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों से मुलाकात की है. उन्होंने ऑटो ड्राइवरों के साथ दिल्ली के एक पार्क में मुलाकात की, जमीन पर बैठकर उनके साथ लंच भी किया. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कई ऑटो ड्राइवर जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं. बीच में राहुल गांधी भी नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता ने ऑटो ड्राइवरों की परेशानी को समझा. उनसे बातचीत की. बीते कुछ दिनों में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमत लगातार बढ़ी है, उससे ऑटो ड्राइवरों का जीवनयापन मुश्किल हुआ है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत ने महंगाई की मार को और बढ़ा है. आज इन्हीं मुद्दों पर राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ मुलाकात कर उनकी तकलीफों पर चर्चा की.

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मंडी हाउस के पास स्थित टोडर मल पार्क में लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ मुलाकात की है. 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से बढ़ी परेशानी

दरअसल ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से पट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें लगातार बढ़ी है. ऑटो ड्राइवरों पर भी इसका खासा असर पड़ा है. क्योंकि तेल की कीमते तो बढ़ गई, लेकिन उसके हिसाब से किराया अभी नहीं बढ़ा है. ज्यादा किराया मांगने पर यात्रियों से बहस भी होती है. इस परेशानी के बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एक पार्क में ऑटो ड्राइवरों के साथ मुलाकात की है. 

चार बार बढ़ चुके पेट्रोल-डीजल के दाम

ईरान संकट के बीच बीते कुछ दिनों में 4 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. पेट्रोल की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. इस बढ़ोतरी के बाद, 15 मई से शुरू हुए संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है.

यह भी पढ़ें - भारत में 10 दिन में 7 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, एशिया से लेकर यूरोप तक जानें-दूसरे देशों में कितने बढ़ रहे दाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com