कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर और सकारात्मक एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएगी.पार्टी की बिहार इकाई के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भी निशाना साधा.कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की इस ‘डिजिटल रैली' में कांग्रेस के 1000 से अधिक पार्टी पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए.
राम मंदिर भूमि पूजन पर बोले राहुल गांधी- राम प्रेम हैं, वो कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के अनुसार, राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि हम बिहार के लोगों को न्याय दिलाने और विकास के लिए सकारात्मक एजेंडे के साथ चुनाव में जाएंगे.राहुल ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है, ऐसे में सबको साथ लेकर और विकल्प बनकर जनता के बीच जाना है.सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैंने फरवरी में कोरोना और आर्थिक संकट के बारे में आगाह किया था कि तूफान आने वाला है. मैं यहां दोहराना चाहता हूं कि मैंने खुशी से नहीं बोला था. जब मैं बोलता था तो दुख होता था. उस वक्त मुझे दिख रहा था हिंदुस्तान में क्या होने वाला है.''
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इससे भी बड़ा तूफान आने वाला है.लद्दाख में चीनी सेना की कथित घुसपैठ के मुद्दे को लेकर भी राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की सीमा की रक्षा करते हुए बिहार रेजीमेंट ने चीन को करारा जवाब दिया, लेकिन प्रधानमंत्री सेना के साथ खड़े नहीं हुए और चीनी घुसपैठ से ही इनकार कर दिया.सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता ने बिहार में कोरोना और बाढ़ की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा और दावा किया कि इन मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश की चुप्पी यह साबित करती है कि मुख्यमंत्री के तौर पर वह विफल रहे हैं.उन्होंने बिहार के कांग्रेस नेताओं और कार्यकताओं का आह्वान किया कि वे कोरोना महामारी और बाढ़ के प्रकोप का सामना कर रहे लोगों की हर संभव मदद का प्रयास करें.
राजस्थान संकट को लेकर BJP पर राहुल गांधी का हमला
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं