विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से कहा, डोकलाम में चीन द्वारा सड़क निर्माण के बारे में देश को जानकारी दें

सूत्रों ने कहा था कि चीन ने भारत के साथ गतिरोध वाले दोकलाम इलाके में अपने सैनिकों की अच्छी खासी तैनाती कर रखी है और विवादित इलाके से महज 12 किलोमीटर दूर उसने सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है. इस खबर के एक दिन बाद राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है.

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से कहा, डोकलाम में चीन द्वारा सड़क निर्माण के बारे में देश को जानकारी दें
कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी.
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुये उनसे पूछा कि अगर वह अपनी पीठ थपथपा चुके हों तो चीन द्वारा डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण की खबरों के बारे में देश को जानकारी दें. सूत्रों ने कहा था कि चीन ने भारत के साथ गतिरोध वाले दोकलाम इलाके में अपने सैनिकों की अच्छी खासी तैनाती कर रखी है और विवादित इलाके से महज 12 किलोमीटर दूर उसने सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है. इस खबर के एक दिन बाद राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है.

राहुल गांधी ने ‘‘500 सैनिकों की निगरानी में, चीन ने दोकलाम में सड़क चौड़ी की’’ शीर्षक वाली खबर को टैग करते हुये ट्वीट किया, ‘‘मोदीजी, एक बार जब आप अपनी पीठ थपथपा चुके हों तो कृपया इस बारे में जानकारी देंगे ?’’

यह भी पढ़ें : कमाल की बात : हिंदू दिखने के दबाव में राहुल

भारत और चीन के सैनिकों के बीच दोकलाम इलाके में सड़क निर्माण गतिविधियों को लेकर 16 जून को शुरू हुआ गतिरोध 73 दिनों तक चला था.
VIDEO: दुर्गा पूजा पंडाल में मत्था टेकने पहुंच राहुल गांधी

दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद तनाव कम हो सका था.(भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi On Doklam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com