विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2019

राहुल गांधी बोले- राफेल की वजह से CBI चीफ को हटाना चाहते हैं पीएम मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के मामले में दो सवाल किए

राहुल गांधी बोले- राफेल की वजह से CBI चीफ को हटाना चाहते हैं पीएम मोदी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के मामले में दो सवाल किए और खुद ही जवाब भी देते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. सीबीआई में पिछले साल हुए विवाद के बाद सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया था. दूसरे अफसर राकेश अस्थाना को भी सरकार ने जांच तक काम करने पर रोक लगा दी थी. हाल में सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा को सीबीआई डायरेक्टर के रूप में कुछ शर्तों के अधीन काम करने की मंजूरी दी. जिसके बाद उन्होंने फिर से सीबीआई मुख्यालय में चार्ज संभाला है. 

यह भी पढ़ें- दफ्तर संभालते ही एक्शन में CBI चीफ आलोक वर्मा, नागेश्वर राव के लगभग सभी ट्रांसफर ऑर्डर को किया रद्द

इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए दो सवाल पूछे- पहलवा सवाल उन्होंने पूछा-सीबीआई चीफ को पद से हटाने के लिए पीएम मोदी इतनी जल्दी में क्यों हैं ? दूसरा सवाल उन्होंने पूछा- वह सीबीआई चीफ को अपना केस सेलेक्शन कमेटी के सामने रखने की अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं ?फिर खुद ही राहुल गांधी ने इन दोनों सवालों का एक जवाब दिया. उत्तर में कहा- राफेल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह ट्वीट वायरल हो गया. दस हजार से ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया.  
वी़डियो- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को महिला आयोग का नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PM Modi, CBI Chief Alok Verma, Rafale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com