विज्ञापन

राहुल बोले-स्पीकर सर आप मेरी पार्टी में थे, स्पीकर का जवाब-मेरी बात मानते तो आप विपक्ष में नहीं बैठे होते

लोकसभा में आज राहुल गांधी और चेयर जगदंबिका पाल के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली. राहुल ने चेयर से कहा कि आप हमारी पार्टी के पूर्व सदस्य हैं.

राहुल गांधी और जगदंबिका पाल में नोकझोंक
  • राहुल गांधी और जगदंबिका पाल में लोकसभा में दिखी नोकझोंक
  • राहुल ने पाल को कहा कि आप हमारी पार्टी के पूर्व सदस्य हैं
  • इसके बाद पाल ने राहुल को कहा कि अगर आप हमारी सलाह मानते तो वहां नहीं बैठे होते
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

लोकसभा में आज बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच मजेदार नोकझोंक दिखी. दरअसल, जब राहुल गांधी आम बजट पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे तो जगदंबिका पाल को कहा कि आप हमारी पार्टी के पूर्व सदस्य रहे हैं. इसलिए मैं आपको स्पेशल फेवर करूंगा. 

राहुल-पाल में नोकझोंक 

राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान कहा कि आपका दिल हमारे लिए धड़क रहा है. इसपर पाल ने कहा कि ये चार्ज है. इसके बाद पाल ने कहा कि ये कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि आपकी आसन के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है क्या? यहां कुमारी शैलजा भी इस चेयर पर बैठती हैं. 

आप हमारी पार्टी के पूर्व सदस्य

राहुल गांधी ने फिर कहा कि आप हमारी पार्टी के पूर्व सदस्य रहे हैं. इसलिए मैं ज्यादा आक्रामक नहीं रहूंगा. इसपर नाराज होकर जगदंबिका पाल ने कहा कि आप मेरे बारे में बार-बार क्यों बोल रहे हैं. इसपर राहुल ने कहा कि आप हमारी पार्टी के पूर्व सदस्य रहे हैं. मुझे पता है कि आपका दिल हमारी तरफ है. 

पढ़ें, हम होते तो ट्रंप से कहते, तुम्हारे पास डॉलर है तो हमारे पास डेटा... ट्रेड डील पर राहुल गांधी

सलाह दे रहा हूं, अभी भी समय है 

इसके बाद जगदंबिका पाल ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं आपकी पार्टी का एक्स मेंबर हूं न? अभी मैं सभापति के रूप में हूं. पाल ने कहा कि लेकिन आप हमारी बात मानते तो वहां नहीं बैठे होते. पाल ने कहा कि आप वहां इसलिए बैठे हुए हैं क्योंकि आपने मेरी सलाह नहीं मानी. मैं आपको सलाह दे रहा हूं. आपको सही दिशा में बढ़ना चाहिए. पाल ने कहा कि आपके पास अभी भी समय है, सही दिशा में जाने के लिए. 

यह भी पढ़ें, राजनीति की ‘ग्रिप' दिखती नहीं है... मार्शल आर्ट में दिख जाती है, संसद में राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में सही तरीके से समझौते नहीं किए. राहुल ने कहा कि सरकार ने किसानों और कारोबारियों का ख्याल नहीं रखा. उन्होंने कहा कि सरकार ने 150 करोड़ लोगों के डेटा को प्रोटेक्ट करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com