विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे ₹25,000, मुफ्त इलाज का पूरा नियम भी जान लीजिए

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सराय काले खान से जैतपुर तक बने 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड खंड का निरीक्षण किया. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार की 'राह-वीर योजना' का भी जिक्र किया.

सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे ₹25,000, मुफ्त इलाज का पूरा नियम भी जान लीजिए
AI की तस्वीर
  • NHAI ने सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए कुल 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है.
  • सरकार ने राह-वीर योजना शुरू की है जिसमें घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा.
  • घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने पर सरकार डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज खर्च वहन करेगी.
नई दिल्ली:

NHAI ने सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं. अक्सर देखा गया है कि सड़क हादसों में लोग घायल की मदद करने से डरते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने ‘राह-वीर योजना' शुरू की है. इसके तहत अगर कोई व्यक्ति घायल को अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

इसके साथ ही अगर कोई घायल है तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और डेढ़ लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी. यानी सात दिन तक के इलाज का पूरा खर्च NHAI उठाएगी. बता दें कि भारत में हर साल करीब 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं और इनमें से ज्यादातर की मौत समय पर इलाज न मिलने की वजह से होती है.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली-चंडीगढ़ रोड जहां खत्म होता है और UR-2 (दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर) जहां से शुरू होता है, उस 17 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को मंजूरी मिल चुकी है. यह मार्ग ट्रॉनिका सिटी तक जाएगा और इस पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

नितिन गडकरी ने कियाी बड़ा ऐलान

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सराय काले खान से जैतपुर तक बने 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड खंड का निरीक्षण किया. केंद्रीय मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार की 'राह-वीर योजना' का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है, तो सरकार की ओर से उसे 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को किसी भी अस्पताल में भर्ती कराने पर सरकार अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का खर्च आठ दिनों के इलाज के लिए अस्पताल को तुरंत उपलब्ध कराएगी. इसका उद्देश्य हादसे में घायल लोगों की जान बचाना है. इसके अलावा, नोएडा-फरीदाबाद के बीच 65 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग बनाया जाएगा, जिसकी लागत करीब 7 हजार करोड़ रुपये होगी. यह प्रोजेक्ट लोनी, बागपत, दिल्ली और फरीदाबाद के ट्रैफिक को डिकंजेस्ट करने में मदद करेगा. इसका निर्माण कार्य इसी साल दिसंबर से शुरू किया जाएगा.

DND-फरीदाबाद-सोहना सिक्स लेन कंट्रोल्ड हाईवे का उद्घाटन 20 दिन में

करीब 59 किलोमीटर लंबा यह हाईस्पीड कंट्रोल्ड हाईवे दिल्ली के ट्रैफिक के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित होगा. इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, सोहना, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को अगले 20 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे.

दिल्ली-NCR के ट्रैफिक के लिहाज से DND-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे को एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट माना जा रहा है. करीब 59 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर लगभग 4463 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. यह हाईस्पीड 6-लेन कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोहना को जोड़ेगा तथा इसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके शुरू होने के बाद पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और खासतौर पर धौलाकुआं जैसे जाम वाले इलाकों में ट्रैफिक से राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली बनी 'भट्टी'! पारा 45 के पार.. एक हफ्ते तक थमने नहीं वाला गर्मी का ये सितम! IMD का नया बुलेटिन जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raahveer Scheme Online Apply Eligibility 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com