- गुरुग्राम में 25 वर्षीय स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर की है.
- राधिका यादव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी थीं और उनकी युगल रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ में 113 थी.
- घटना के समय घर में राधिका, उनके पिता दीपक, मां मंजू और चाचा कुलदीप मौजूद थे.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली एक घटना में 25 साल की स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उन्हीं के पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है पिता ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह एकेडमी बंद नहीं कर रही थी. लेकिन पुलिस की ये दलील किसी के गले नहीं उतर रही है. इसकी एक ठोस वजह भी है.
पुलिस की दलील पर क्यों उठ रहे सवाल
पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच के बाद कहा है कि आरोपी पिता दीपक यादव इस बात से खुश नहीं था कि उसकी बेटी उसकी मर्जी के बैगर ये एकेडमी चलाए. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर ये कैसे संभव है कि जिस पिता ने अपनी बेटी को खेल में आगे बढ़ाने के लिए बचपन से ही सपोर्ट किया है. वो एकाएक उसका दुश्मन बन जाए. पुलिस की ये दलील इस लिए भी गले नहीं उतर रही क्योंकि हरियाणा में खेलों के प्रति अपने बच्चों और खासकर बेटियों को आगे बढ़ाने का कल्चर रहा है. ऐसे में दीपक यादव ऐसा क्यों करेगा. सवाल तो ये भी उठता है कि राधिका यादव अपना ये एकेडमी कई सालों से चला रही थीं. ऐसे में एकाएक उनके पिता ये एकेडमी बंद क्यों कराना चाहते थे. अगर एकेडमी चलाने से दिक्कत ही थी तो ये दिक्कत कई साल बाद क्यों शुरू हुई?
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
सवाल पूछे जाने लगे हैं कि क्या गुरुग्राम पुलिस इस मामले से जुड़े कई अनसुलझी पहेलियों को अभी तक सुलझा नहीं पाई है.क्या पुलिस की ये दलील कि पिता बेटी की एकेडमी चलाने से खुश नहीं था, जल्दबाजी में दिया गया बयान? क्या इस मामले में अभी कई राज ऐसे हैं जिनसे अभी भी पर्दा उठना बचा है? ये वो तमाम सवाल हैं जो इस मामले को सुलझाने के लिए बेहद जरूरी हैं. जिनका जवाब गुरुग्राम पुलिस भी जल्द ही ढूंढ़ना चाहेगी.
उभरती टेनिस प्लेयर थीं राधिका यादव
पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी जब्त कर लिया है. राधिका यादव हरियाणा की एक उभरती हुई टेनिस प्लेयर थीं. उन्होंने स्टेट लेवल पर कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. 23 मार्च 2000 को जन्मी राधिका की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) में युगल टेनिस खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग 113 थी.
एक ही घर में रहता था पूरा परिवार
राधिका के चाचा कुलदीप ने बताया था कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर वह और उनका बेटा पीयूष पहली मंजिल पर पहुंचे तो राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी. ड्राइंग रूम में दीपक की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी. उन्होंने राधिका को तुरंत सेक्टर 56 के एशिया मरिंगो अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुलदीप ने बताया कि घटना के समय घर में दीपक, उनकी पत्नी मंजू और राधिका ही मौजूद थे. मुझे लगता है कि राधिका की हत्या उनके भाई दीपक ने ही की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं