विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2016

पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर, लोग ठिठुरने को हुए मजबूर

पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर, लोग ठिठुरने को हुए मजबूर
प्रतीकात्मक फोटो
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में घना कोहरा छाया रहा, जिस वजह से उन स्थानों पर दृश्यता काफी कम हो गई, लेकिन इन दोनों राज्यों के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, करनाल और पानीपत समेत कई जगहों पर कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही. इन दोनों राज्यों में कई जगहों पर कोहरे की वजह से यातायात भी काफी प्रभावित हुआ.

चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हिसार में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है.

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है.

लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Cyclone Dana : कहां-कहां होगा तूफान का असर, निपटने की क्या हैं तैयारी? जानिए 10 बड़ी बातें
पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर, लोग ठिठुरने को हुए मजबूर
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Next Article
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com