विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2022

पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में 8 संदिग्धों के नाम और फोटो किए जारी, देखें- कौन-कौन?

मूसेवाला हत्याकांड में रविवार रात को पंजाब पुलिस ने एक बार फिर हरियाणा के फतेहाबाद में दबिश दी. मोगा पुलिस ने सीआईए की मदद से मुस्सावाली गांव के देवेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार किया.

सिद्धू मूसेवाला केस....
नई दिल्ली:

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moose Wala Murder) में पुलिस ने आठ संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं. पुलिस को इनके इस हत्याकांड में शामिल होने का सबसे ज्यादा शक है. अब तक की पुलिस जांच के हिसाब से इनकी सीधे तौर पर मूसेवाला हत्याकांड में महत्वपूर्ण भूमिका है. इनमें दो संदिग्ध पुणे, एक राजस्थान एक हरियाणा और बाकी पंजाब के रहने वाले हैं. संदिग्ध नंबर 1 मनप्रीत उर्फ़ मन्नू, मोगा पंजाब (पंजाब जेल में बन्द था,प्रोड्क्टशन वारंट पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है), संदिग्ध नंबर 2 रूपा, अमृतसर ,गांव जोडा, संदिग्ध नंबर 3 मन्नी अमृतसर गांव खुर्सी, संदिग्ध नंबर 4 प्रियव्रत फौजी सोनीपत,संदिग्ध नंबर 5 अंकित सोनीपत, इसमें से कल ही प्रियव्रत फौजी पर हरियाणा पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा है.

इससे पहले मूसेवाला हत्याकांड में रविवार रात को पंजाब पुलिस ने एक बार फिर हरियाणा के फतेहाबाद में दबिश दी. मोगा पुलिस ने सीआईए की मदद से मुस्सावाली गांव के देवेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार किया.मूसेवाला हत्याकांड में फतेहाबाद से तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. इससे पहले पुलिस भिरड़ाना से पवन व नसीब को अरेस्ट कर चुकी है. इन दोनों से मिली जानकारी के आधार पर ही काला को पकड़ा गया है. मूसेवाला हत्याकांड की जांच में लगी पुलिस को इनपुट मिला था कि देवेंद्र उर्फ काला ने पंजाब के रहने वाले दो संदिग्धों (संभावित हत्यारे) व्यक्तियों केशव और चरणजीत सिंह को 16 व 17 मई को अपने घर ठहराया था. ये दोनों पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में संलिप्त माने जा रहे हैं.

इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था  कि बदला लेने के लिए सिंगर सिद्दू मुसेवाला को मारा गया. लॉरेंस ने यह भी कहा था कि उसने नहीं, बल्कि उसके गैंग ने हत्‍या की योजना बनाई और अंजाम दिया. लॉरेन्स ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया. जानकारी के अनुसार कल लॉरेन्स का 5 दिन का प्रोडक्शन वारंट खत्म हो रहा है और फिर उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. कल पता चलेगा कि सेल इस केस के बारे में क्या फैसला लेगी.

हालांकि, अभी तक सेल का कहना है कि लॉरेंस को एक पुराने केस के सिलसिले में कस्टडी में लिया गया है.  लॉरेन्स के वकील का भी यही कहना है कि लॉरेंस इस हत्याकांड में शामिल नही है.  सुरक्षा के लिहाज से लोरेंस को कही बाहर रेड पर भी पुलिस लेकर नही जा रही है.  जानकारी के अनुसार पुलिस कल लॉरेन्स का प्रोडक्शन वारंट बढ़ाने की अपील कर सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Police, Sidhu Moose Wala, Sidhu Moose Wala Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com