पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Health Minister Vijay Singla) को उनके पद से बर्खास्त करने के बाद गिरफ्तार भी कर लिया गया है. एंटी करप्शन ब्रांच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद विजय सिंगला को गिरफ्तारी किया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद अपने मंत्री पर कार्रवाई की और पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश भी दिया.
क्या है पूरा मामला:
- एक अधिकारी ने तकरीबन दस दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में विजय सिंगला द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की खबर दी.
- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारी को खुद भरोसा दिलाया कि वो उनके साथ हैं और किसी मंत्री से उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा.
- अधिकारी की सहायता से एक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें साफ-साफ निकल कर आया कि मंत्री विजय सिंगला और उनके खास पहचान वाले एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे.
- इसकी रिकॉर्डिंग करने और पूरे सबूत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ये कार्रवाई की. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी साफ शब्दों में कह दिया कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिर्फ दस दिन के अंदर कार्रवाई कर एक साफ संदेश दिया है, पंजाब में पहली बार ऐसी कार्रवाई देखने को मिली है.
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है. उन्होंने ये फैसला, सिंगला द्वारा निविदाओं में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया. मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं. मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं.” मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है.
वहीं आप पार्टी ने कहा कि बड़ा फैसला आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के अनुरूप लिया गया है. आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उनकी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास भ्रष्टाचार के आधार पर अपनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ईमानदारी, साहस और ईमानदारी है. हमने इसे दिल्ली में देखा, अब हम इसे पंजाब में देख रहे हैं.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को भारी जीत मिली थी. जिसके बाद भगवंत मान को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था. आप पार्टी और भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य से पूरी तरह से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था. वहीं अब भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी कर ली गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं