विज्ञापन

TMC नेता की कमर में रस्सी बांधकर घुमाया, भ्रष्टाचार का आरोप... लोगों ने लगाए नारे

ग्राम पंचायत में सरकारी विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर पैसों की हेराफेरी की गई. बीते बुधवार (27 मई) को शामुकतला थाना पुलिस ने मानस राय को उसके घर से गिरफ्तार किया था. (अजय साह की रिपोर्ट)

TMC नेता की कमर में रस्सी बांधकर घुमाया, भ्रष्टाचार का आरोप... लोगों ने लगाए नारे
रस्सी से बांधकर टीएमसी नेता को घुमाया
West Bengal:

उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल नेता मानस राय को कमर में रस्सी बांधकर पुलिस ने इलाके में घुमाया.  इस दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी नेता को देखकर 'चोर-चोर' के नारे लगाने शुरू कर दिए. पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. जानकारी के अनुसार, अलीपुरदुआर जिले के अलीपुरदुआर ब्लॉक अंतर्गत माझेर डाबरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के तृणमूल नेता मानस राय को सरकारी धन के गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

आरोप है कि ग्राम पंचायत में सरकारी विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर पैसों की हेराफेरी की गई. बीते बुधवार (27 मई) को शामुकतला थाना पुलिस ने मानस राय को उसके घर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को आरोपी को अलीपुरदुआर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

रस्सी बांधकर लाया गया पंचायत कार्यालय

शुक्रवार (29 मई) की दोपहर पुलिस अधिकारियों ने जांच के सिलसिले में आरोपी को 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हल्दीबाड़ी चौपथी इलाके से ग्राम पंचायत कार्यालय लाया. इस दौरान आरोपी के हाथों में हथकड़ी लगाई गई थी और कमर में रस्सी बांधकर उसे पुलिस सुरक्षा के बीच पंचायत कार्यालय तक ले जाया गया. पुलिस ने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर पंचायत कर्मचारियों की मौजूदगी में आठ महत्वपूर्ण फाइलें जब्त कीं.

पत्नी है पंचायत की प्रधान

माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों के आधार पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 से 2023 तक माझेर डाबरी ग्राम पंचायत की प्रधान मानस राय की पत्नी बुबन राय थीं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पत्नी के प्रधान रहने के दौरान पंचायत का पूरा कामकाज मानस राय ही नियंत्रित करता था. उस समय वह जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के सह-सभापति पद पर भी था और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार किया गया.

शुक्रवार को जैसे ही पुलिस आरोपी को पंचायत कार्यालय लेकर पहुंची, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए. लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके का माहौल काफी गर्म बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः 'बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी'-2025 में एक नेता ने कहा था तो मैं हंसी, लेकिन ग्राउंड पर गई तो यकीन हुआ

लेखक के बारे में
img
संदीप कुमार
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manas Sahay TMC, TMC Leader Rope And Paraded, TMC Leader Manas Sahay Corruption Charges, West Bengal News, Who Is Manas Sahay Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com