पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा जो कि हालही एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को कैमरे पर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने पर विवादों में आ गए थे, और उनकी चारों ओर से आलोचना भी की गई थी. उनसे जुड़ा हुआ ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भाभी डॉ. मनिंदर कौर ने मंत्री द्वारा फटकारे जाने के बाद समय से पहले रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राज बहादुर को कैमरे के सामने अपमानित किया था. जिसके बाद डॉ. बहादुर ने इस्तीफा दे दिया था.
मनिंदर कौर पूर्व सीएम चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह की पत्नी हैं, जिन्होंने हाल के राज्य विधानसभा चुनावों में बस्सी पठाना से निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ा था. भले ही डॉ सिंह का दावा है कि उनकी पत्नी ने स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना था. लेकिन सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री जौरामाजरा के अस्पताल जाने के बाद जो ट्रांसफर की लिस्ट सामने आई और उसमें उनका नाम था, वह उनके नौकरी छोड़ने का कारण है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डॉ. कौर बतौर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी खरड़ सिविल अस्पताल में कार्यरत थीं. स्वास्थ्य मंत्री जौरामाजरा ने इस अस्पताल के दौरे के दौरान खराब पंखे और गंदगी के लिए डॉ कौर को कथित तौर पर फटकार लगाई थी.
इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान के माफी मांगने के बावजूद डॉ राज बहादुर वापस नहीं आए हैं. भले ही मान ने डॉक्टर बहादुर से माफी मांगी, लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने स्वास्थ्य मंत्री के 'नियमित निरीक्षण' के लिए उनका समर्थन किया.
मनिंदर कौर से जुड़ी घटना पिछले महीने की है. डॉ राज बहादुर को अस्पताल के एक गंदे बिस्तर पर लेटने के लिए मजबूर किए जाने से 10 से ज्यादा दिन पहले की है. उसके बाद उनका मोहाली जिले से बरनाला जिले में ट्रांसफर कर दिया गया था.
एक्शन में पंजाब के मंत्री, अस्पताल में मिला गंदा बेड तो अधिकारी को ही उस पर लिटा दिया
सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा के खरड़ सिविल अस्पताल के दौरे के दो दिन बाद उनका खरड़ सिविल अस्पताल से बरनाला जिले के धनौला में ट्रांसफर कर दिया गया था.
हालांकि, मनोहर सिंह ने तर्क दिया, "मेरी पत्नी ने व्यक्तिगत कारणों से समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली है.'
साथ ही उन्होंने कहा, 'हम खरड़ में रह रहे हैं और हम बरनाला में शिफ्ट नहीं हो सकते.'
पंजाब के स्वास्थ्यमंत्री ने VC को गंदे बेड पर लिटाया, मामले ने पकड़ा तूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं