विज्ञापन

2 साल में 25 धमाके, पाकिस्तान से कनेक्शन… पंजाब को दहलाने वाले ‘हाइब्रिड टेरर’ की इनसाइड स्टोरी

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकी संगठन सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के ऐसे युवाओं से संपर्क करते हैं, जिन्हें पैसे की जरूरत है या नशे के लत हैं. इन्हें पैसे और ड्रग्स का लालच देकर हमलों के लिए तैयार किया जाता है. इस काम में कई लोकल गैंगस्टर्स भी मदद करते हैं

2 साल में 25 धमाके, पाकिस्तान से कनेक्शन… पंजाब को दहलाने वाले ‘हाइब्रिड टेरर’ की इनसाइड स्टोरी
  • पंजाब में स्कूटी में आग लगने और अमृतसर में धमाके की घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.
  • पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI खालिस्तानी आतंकी संगठनों और स्थानीय गैंगस्टरों के जरिए हमले करवाती है.
  • ISI ग्रेनेड, RPG और हथियार ड्रोन या अन्य तरीकों से पाकिस्तान से पंजाब में भेजती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पंजाब में धमाके की अलग-अलग घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है. जालंधर में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जबकि अमृतसर के खासा आर्मी कैंट इलाके में देर रात धमाके की खबर मिली है. बताया जा रहा है कि जालंधर जिले में बीएसएफ चौक के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे मुख्यालय के बाहर खड़ी स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी. आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इन घटनाओं के बाद सवाल उठने लगे हैं कि पंजाब के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं और इनके पीछे कौन लोग या संगठन शामिल हो सकते हैं?

कौन है साजिश के पीछे

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI इन तमाम धमाकों के पीछे और ग्रेनेड हमलों के पीछे उसकी बड़ी साजिश है. ISI खालिस्तानी आतंकी संगठनों, पाकिस्तानी आतंकियों और भारत में मौजूद कुछ गैंगस्टरों के जरिए हमले करवाती है.


कहां से आते हैं हथियार और गोला बारूद?

हमलों के लिए ISI पैसा और ग्रेनेड, RPG और हथियार पाकिस्तान से भेजती है. हमले का ये सामान ड्रोन के जरिए या अन्य तरीकों से सीमापर से आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन से संगठन इन हमलों के पीछे है?

तमाम खालिस्तानी संगठन, जिनमें खालिस्तानी टाइगर फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल, सिख फॉर जस्टिस, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे संगठन इनके पीछे हैं. ये आतंकी संगठन हमलों के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी भी लेते हैं.


हमलों के पीछे आतंकी जो देश से बाहर हैं

हैप्पी पासियां जो 16 से ज्यादा हमलों का मास्टरमाइंड है. हरविंदर सिंह रिंदा, लखविंदर सिंह लांडा, गुरुदेव जस्सल, गोली नवासरिया, सुखजिंदर सिंह बब्बर, जसविंदर सिंह मुल्तानी जीवन फौजी और शहजाद भट्टी जैसे मास्टरमाइंड इस घटना को अपने लोगों के जरिए अंजाम देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किन देशों से जुड़े हैं हमलों के तार?

अमेरिका, पाकिस्तान कनाडा, मलेशिया और जर्मनी

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संपर्क ड्रग्स और पैसे का लालच

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकी संगठन सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के ऐसे युवाओं से संपर्क करते हैं, जिन्हें पैसे की जरूरत है या नशे के लत हैं. इन्हें पैसे और ड्रग्स का लालच देकर हमलों के लिए तैयार किया जाता है. इस काम में कई लोकल गैंगस्टर्स भी मदद करते हैं

क्यों करवाए जा रहे हैं हमले?

पुलिस ,सुरक्षा बलों और आम लोगों में दहशत फैलाने और असुरक्षा का माहौल पैदा करने के लिए

2024 से लेकर अब तक कुछ प्रमुख हमले

  • 10 सितंबर, 2024 को चंडीगढ़ में NRI की कोठी पर ग्रेनेड से हमला

  • 24 नवंबर, 2024 को अजनाला थाने के बाहर RDX लगाया जो फटा नहीं
  • 27 नवंबर, 2024 को गुरबख्श नगर में बंद पड़ी पुलिस चौकी को ग्रेनेड उड़ाया
  • 2 दिसंबर, 2024 को एसबीएस नगर के काठगढ़ थाने में ग्रेनेड अटैक
  • 4 दिसंबर, 2024 को मजीठा थाने में ग्रेनेड अटैक
  • 13 दिसंबर, 2024 को अलीवाल बटाला थाने में हैंड ग्रेनेड से अटैक
  • 17 दिसंबर, 2024 को इस्लामाबाद थाने पर हैंड ग्रेनेड से विस्फोट
  • 19 जनवरी, 2025 को अमृतसर की गुमटाला पुलिस चौकी के पास पुलिस अफसर की गाड़ी को बम से उड़ाया
  • 6 जनवरी, 2025 को अमृतसर जिले के गांव जैंतीपुर में शराब कारोबारी अमनदीप जैंतीपुरिया के घर ग्रेनेड फेंका
  • 3 फरवरी, 2025 को अमृतसर के फतेहगढ़ चूडियां रोड पर बंद पड़ी पुलिस चौकी हैंड ग्रेनेड फेंका
  • 14 फरवरी, 2025 को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में पुलिसकर्मी के घर पर हैंड ग्रेनेड फेंका
  • 15 मार्च, 2025 को अमृतसर के ठाकुर द्धारा मंदिर पर हमला
  • 16 मार्च 2025  जालंधर में मशहूर यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला
  • अप्रैल 2025 में बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के जालंधर वाले घर ग्रेनेड से हमला
  • जनवरी 2026 में सरहिंद रेलवे ट्रैक पर हमला
  • फरवरी 2026 में अमृतसर में रैया पुलिस चौकी के पीछे IED ब्लास्ट
  • 29 और 30 मार्च 2026 की रात थाना भिंडी सैदा पर ग्रेनेड हमला
  • 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर में ग्रेनेड हमला
  • 27 अप्रैल ,2026 पटियाला में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com