विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर दो बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की सराहना की और कहा कि इसने युवाओं में नयी उम्मीद जगाई तथा गरीबों, आदिवासियों और वंचितों के बीच उनके द्वारा बनाए गए भरोसे को पुनर्जीवित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर दो बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर दो बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. वे दोपहर दो बजे सदन को संबोधित करेंगे. इससे पहले उन्होंने कल लोकसभा में चर्चा का जवाब दिया था. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में कांग्रेस की जमकर खिंचाई की. दुष्यंत कुमार की कविता के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले, 'तुम्हारे पांव के नीचे ज़मीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं.'

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना संबोधन दिया. पीएम ने कहा कि ED ने विपक्ष को एक मंच पर ला दिया. ये काम वोटर तक नहीं कर सके. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष ने आरोपों में पिछले नौ साल गंवा दिए. प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जो अभी-अभी जम्मू-कश्मीर से घूमकर आए, उन्होंने देखा होगा कि कितने आन-बान-शान के साथ वहां पर लोग आना-जाना कर सकते हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की सराहना की और कहा कि इसने युवाओं में नयी उम्मीद जगाई तथा गरीबों, आदिवासियों और वंचितों के बीच उनके द्वारा बनाए गए भरोसे को पुनर्जीवित किया. शाह ने कहा कि अपने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मोदी ने पुष्टि की कि भारत अपने ‘अमृत काल' में पीछे मुड़कर नहीं देख रहा है.

यह भी पढ़ें-
तुर्की और सीरिया में भूकंप से 15,000 से अधिक लोगों की मौत, तुर्की के राष्ट्रपति ने माना-"बेशक, कमियां हैं"
नोएडा में रोडवेज की बस ने होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल
"बहादुर लड़की": सीरियाई लड़की के भाई को बचाने के वायरल वीडियो पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, Rajyasabha Speech, PM Modi Speech In Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com