विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2023

नोएडा में रोडवेज की बस ने होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल

नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, पुलिस ने रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. 

नोएडा में रोडवेज की बस ने होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल
ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया.

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया. हादसे में चार  कर्मचारियों की मौत हो गई. तीन गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. मगर, जिला अस्पताल ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बस को कब्जे में लेकर पुलिस मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की.

यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब हीरो होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारी रात को 11:30 शिफ्ट खत्म होने के बाद अपने घरों की तरफ जा रहे थे. उसी समय नोएडा डिपो की बस जो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी, उसने इन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए. नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया बस की चपेट में आने के बाद तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, एक की मौत इलाज के दौरान हुई है. मृतकों के नाम संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल हैं. वहीं अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए. 

नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. 

यह भी पढ़ें-
"थैंक यू शशि जी" : लोकसभा में थरूर को देख PM मोदी ने कहा, BJP सांसद बोले- "हो गया कांग्रेस में बंटवारा"
"वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं...": PM नरेंद्र मोदी ने कसा राहुल गांधी पर तंज

लेखक के बारे में
img
Vijay Shankar Pandey
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Accident, Honda Motor Employees Death, Road Accident In Grater Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com