विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2020

कोरोना वायरस: बढ़ाई जा सकती है देश में लॉकडाउन की अवधि, ऑल पार्टी मीटिंग में बोले PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये देश के विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग की. इसमें देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर इस महामारी से बचाव के उपायों और लॉकडाउन (Lockdown) के मुद्दे पर चर्चा हुई. पीएम ने कहा कि वे राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बात कर इस मसले पर अंतिम निर्णय लेंगे लेकिन यह यह संभावना नहीं है कि लॉकडाउन अभी जल्‍दी खत्‍म होगा.

कोरोना वायरस: बढ़ाई जा सकती है देश में लॉकडाउन की अवधि, ऑल पार्टी मीटिंग में बोले PM नरेंद्र मोदी
पीएम ने बुधवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये विपक्षी नेताओं से बातचीत की
  • कहा, लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्‍म करना संभव नहीं होगा
  • विपक्ष के नेताओे के साथ की वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिये बात
  • देश में इस समय 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी है
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को कहा कि देश की कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह संभव नहीं हगा कि लॉकाडाउन 14 अप्रैल को खत्‍म किया जाए. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये देश के विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग की. इसमें देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर इस महामारी से बचाव के उपायों और लॉकडाउन (Lockdown) के मुद्दे पर चर्चा हुई. पीएम ने कहा कि वे राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बात कर इस मसले पर अंतिम निर्णय लेंगे लेकिन यह यह संभावना नहीं है कि लॉकडाउन अभी जल्‍दी खत्‍म होगा.पीएम ने कहा कि कोविड -19 के बाद के बाद जिंदगी ए‍क समान नहीं रहेगी. कोरोना के बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इसके तहत कई व्‍यवहारगत, सामाजिक और व्‍यक्तिगत बदलाव करनें होंगे.

वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में जो नेता शामिल हुए, उसमें कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंधोपाध्‍याय, शिवसेना के संजय राउल, समाजवादी पार्टी के राममोपाल यादव, बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, एनसीपी नेता शरद पवार और डीएमके नेता टीआर बालू शामिल थे, इसमें लोक जनशक्ति पार्टी  एनडीए का हिस्‍सा है   देश में कोरोना से बचाव के लिए इस समय 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन जारी है. ऐसे समय जब देश में कोरोना के केसों की संख्‍या में इजाफा हुआ है, लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर विचार हो रहा है. यूपी, तेलंगाना जैसे कुछ राज्‍यों में भी लॉकडाउन को बढ़ाने का अनुरोध किया है.

पिछले सप्‍ताह पीएम ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनजी सहित कुछ अन्‍य नेताओं से चर्चा की थी और देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को करने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में सुझाव मांगे थे. उन्‍होंने पूर्व राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रणब मुखर्ज और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवेगोड़ा के साथ भी वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की थी. कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश में अब तक 149 लोगों की मौत हुई है, इसमें से 35 मौतें पिछले 24 घंटों में हुई हैं. एक दिन में कोरोना वायरस के चलते देश में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. देश में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्‍म होगा. पीएम की शनिवार को राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ होने वाली दूसरी बैठक में लॉकडाउन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
 

वीडियो: पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विपक्ष के नेताओं से की बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Outbreak, Prime Minister Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com