Presidential Polls: तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने के बाद, झारखंड के लोकसभा सांसद विजय हंसदक ने बुधवार को पुष्टि की कि बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए शरद पवार के अलावा दो और नामों का उल्लेख किया है. सांसद विजय हंसदक ने एएनआई को बताया, "ममता बनर्जी ने शरद पवार के अलावा दो और नामों का जिक्र किया, जिनमें फारूक अब्दुल्ला और गोपालकृष्ण गांधी के नाम शामिल हैं. हालांकि, इन दो नामों पर पार्टी के किसी अन्य नेता ने इस बैठक में कोई राय नहीं व्यक्त की."
उन्होंने बताया कि राकांपा सुप्रीमो शरद पवार दूसरी बैठक की तैयार करेंगे, जो जल्द ही होगी. विजय हंसदक ने कहा कि नए नामों का स्वागत है और अगली बैठक में इस पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा, "बैठक में पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता शामिल नहीं थे, इसलिए शरद पवार को छोड़कर किसी अन्य नाम पर कोई सहमति नहीं बन पाई है. पार्टियों के शीर्ष नेता के साथ चर्चा के बाद ही सहमति बनने की उम्मीद है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा था कि, "दिल्ली में हुई बैठक में भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम सुझाने के लिए मैं विपक्षी दलों के नेताओं की ईमानदारी से सराहना करता हूं. हालांकि, मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने विनम्रतापूर्वक मेरी उम्मीदवारी का प्रस्ताव मना कर दिया है.."
तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में 17 विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया था. इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई थी.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराधिकारी चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है. भाजपा नीत राजग राष्ट्रपति चुनाव आराम से जीतने की स्थिति में है, क्योंकि कुल मतों का लगभग 50 फीसदी हिस्सा उसके पास है.
VIDEO: लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया, सुबह 4 बजे मानसा अदालत में हुई थी पेशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं