सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
- मीडिया में राष्ट्रपति पद की रेस में सुषमा का नाम भी
- सुषमा ने इसको अफवाह करार दिया
- कहा-मैं विदेश मंत्री हूं.
नई दिल्ली:
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए उसे 'अफवाह' बताया कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक दावेदार हैं. हालांकि सत्ता पक्ष और विपक्ष में से किसी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, इस पद के दावेदार के तौर पर सुषमा समेत अनेक लोगों के नाम चर्चा में हैं.
पत्रकारों ने जब विदेश मंत्री से पूछा कि क्या राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनके नाम पर गौर किया जा रहा है तो उन्होंने कहा, ''ये अफवाह हैं. मैं विदेश मंत्री हूं और आप मुझसे जो पूछ रहे हैं वह आंतरिक मामला है.'' राष्ट्रपति पद का चुनाव 17 जुलाई को होने वाला है. अगर जरूरत पड़ी तो मतों की गणना 20 जुलाई को होगी.
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जून है. उम्मीदवार चुनावी रण से अपना नाम एक जुलाई तक वापस ले सकते हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sushma Swaraj, President Election, President Election 2017