- दिल्ली पुलिस ने प्रशांत भूषण के खिलाफ रूस के विदेश मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में FIR दर्ज की है
- सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews ने प्रशांत भूषण के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर करने का आरोप लगाया है
- वीडियो में भारत विरोधी और भ्रामक जानकारी फैलाने के साथ मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने का आरोप है
फर्जी वीडियो मामले में वकील प्रशांत भूषण की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.दरअसल प्रशांत भूषण पर ये FIR उनके सोशल मीडिया हैंडल से कथित फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में दर्ज की गई है. सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews ने दावा किया है कि प्रशांत भूषण के एक्स हैंडल से रूस के विदेश मंत्री का कथित छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो शेयर किया गया. आरोप है कि वीडियो के जरिए भारत विरोधी और भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की गई.
वकील प्रशांत भूषण पर FIR दर्ज
पोस्ट के जरिए मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री फैलाकर लोगों को भड़काने और अफवाह फैलाने का भी आरोप है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में BNS की धारा 336(4), 353(1)(c), 356, 340(2) और IT एक्ट की धारा 66C के तहत FIR दर्ज की है. इस मामले में विदेश मंत्रालय भी वीडियो को AI जनरेटेड बता चुका है. रूस के विदेश मंत्री का कथित फेक वीडियो शेयर करने का मामला 3 नवंबर को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान मामला सामने आया था.दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने BNS की चार धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66C के तहत केस प्रशांत भूषण के खिलाफ केस दर्ज किया है.
दिनांक 03.11.2026 को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews द्वारा प्रशांत भूषण के हैंडल @pbhushan1 से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी कथित Doctored वीडियो साझा किए जाने का दावा किया गया है। उक्त वीडियो के माध्यम से भ्रामक, मानहानिकारक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर सार्वजनिक उपद्रव तथा अफवाहें फैलाने का आरोप है। इस संबंध में FIR No. 263/26 तहत धारा 336(4)/353(1)(c)/356/340(2) BNS एवं 66C IT Act में अभियोग PS Special Cell में पंजीकृत कर दिया गया है।
— Delhi Police (@DelhiPolice) November 4, 2026
रूस के मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साइबर पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews द्वारा प्रशांत भूषण के हैंडल से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी कथित फेक वीडियो शेयर किए जाने का दावा किया गया. उस वीडियो के जरिए भ्रामक, मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर सार्वजनिक उपद्रव और अफवाहें फैलाने का आरोप लगा है. इस मामले में बीएनएस और आईटी की धाराओं में स्पेशल सेल से केस रजिस्टर किया है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की रिजीम चेंज वाली राय से अभिजीत दीपके ने झाड़ा पल्ला, बताया अपना मकसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं