विज्ञापन

बंगाल रेप केस मुख्य आरोपी की मौत पर बोली मां,'मेरे बेटे को किए की सजा मिली'

बंगाल में एक 11 साल की बच्ची के साथ रेप के मुख्य आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद उसकी मां की प्रतिक्रिया सामने आई है.

बंगाल रेप केस मुख्य आरोपी की मौत पर बोली मां,'मेरे बेटे को किए की सजा मिली'
बंगाल रेप की मुख्य आरोपी की मौत, मां-बोली किए की सजा मिली (फोटो- NDTV)
  • बंगाल रेप केस के मुख्य आरोपी प्रवास मंडल की मौत पर उसकी मां की प्रतिक्रिया आई है
  • आरोपी की मां ने कहा कि उसके बेटे को उसके किए की सजा मिली है
  • पुलिस एनकाउंटर में प्रवास की आज तड़के मौत हो गई थी
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस का मुख्य आरोपी प्रवास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत पर उसकी मां संध्या मंडल ने प्रतिक्रिया दी है. प्रभाष की मां ने कहा कि उसके बेटे को उसके किए की सजा मिली है. 


न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में संध्या ने कहा कि दो पुलिसवाले उनके घर आए थे. उन्होंने कहा कि उस वक्त हम जगे ही थी. अंजू ने मुझे बताया कि मेरे बेटे की मौत हो गई है और मुझे अस्पताल जाना होगा. उन्होंने बताया कि मैंने पुलिस को कहा कि मैं नहीं जा सकती हूं क्योंकि मेरे पति बीमार हैं. अंजू ने कहा कि मैंने पुलिसवाले से कहा कि वो जो करना चाहते हैं वो करें, मेरी तरफ से कोई रोक नहीं है.

'बेटे का शव स्वीकार नहीं करूंगी' 

उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को उसके किए की सजा मिली है. मैं उसका शव स्वीकार नहीं करूंगी. मैं उसके शव को अपने घर नहीं लाऊंगी. अंजू ने कहा कि उसके बेटे ने कुछ अच्छा काम नहीं किया है. उसने गलत किया है और उसे उसकी सजा मिली है. उसे मार दो या जो भी करना चाहते हो करो उसके साथ. मुझे कोई दिक्कत नहीं. मैं उसके शव को स्वीकार नहीं करूंगी. 

बारुईपुर बच्ची के साथ रेप और हत्या 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. गिफ्ट लेने बाजार गई लापता बच्ची का शव रविवार को सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब से बोरी में बंद बरामद हुआ था. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था. पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जब घटना को रीक्रिएशन के लिए प्रवास को घटनास्थाल पर ले जाया गया तो वो उसने वहां से भागने की कोशिश की. इसी दौरान एनकाउंटर में उसे गोली लगी और बाद में मौत हो गई. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Rape And Murder, Bengal CM, Bengal Cm Suvendu Adhikari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com