भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग भले ही काबू में आ गई हो, लेकिन अब इस पर सियासत सुलगने लगी है. विपक्ष ने सरकारी फ़ाइलें जलाने का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की. जिस पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि सभी फाइलें हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव में सुरक्षित है. भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर क़रीब 14 घंटे बाद क़ाबू पा लिया गया है. लेकिन अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है. सतपुड़ा भवन आग लगने के बाद विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आग लगने की घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि आग में क़रीब 12,000 सरकारी फ़ाइलें ख़ाक हो गई हैं.
राज्य सरकार का कहना है कि सभी फाइलें हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव में सुरक्षित हैं, थोड़ी मेहनत लगेगी लेकिन सभी मिल जाएंगी. इधर इस मसले पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक समीक्षा बैठक भी की है. मुख्यमंत्री ने जांच के लिए 4 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये सतपुड़ा भवन की तीसरी मंज़िल पर एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. जिसके बाद ये आग चौथी, पांचवीं और छठी मंज़िल पर फैल गई. दमकल विभाग, SDRF की टीम की मदद से आग बुझाई गई. आग बुझाने के लिए CISF, एयरपोर्ट अथॉरिटी की भी मदद ली गई. सतपुड़ा भवन की तीसरी मंज़िल आदिम जाति कल्याण विभाग है. आग लगने के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के लिए 4 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है. ये कमेटी जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपेगी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आज इस मामले पर मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक भी की है. विपक्ष ने कहा कि ये एक और भ्रष्टाचार का उद्हारण है, ये क्या आग लगी या लगाई गई है? ऐसे में सवाल ये है कि अभी तक बोला है कि 12 हजार, पता नहीं कितने हजारों फाइलें जली है. इसका उसका क्या लक्ष्य था. ये एक बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का मामला है. इसमें पूरी जांच हो रही है, स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए. मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कई स्थान पर हार्ड डिस्क में पेन ड्राइव में, चीपों के अंदर फाइल रखी हैं. मेहनत लगेगी पर सभी क्रियेट हो जाएंगी. इस मामले की उच्च सतरीय जांच की जाएगी. 3 दिन के अंदर इस मामले की रिपोर्ट आ जाएगी.
ये भी पढ़ें : "मानसून आज सेंट्रल कोंकण तक पहुंचा" : मौसम विभाग साइंटिस्ट डॉ. सोमा सेनरॉय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं