यह ख़बर 15 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

इंस्पेक्टर ने आजाद मैदान प्रदर्शनकारियों को कहा, 'गद्दार और सांप'

खास बातें

  • मुंबई पुलिस एक बार फिर विवादों में है। ताज़ा विवाद उसकी संवाद पत्रिका को लेकर है जिसमें एक इंस्पेक्टर ने कविता छापी है।
मुम्बई:

मुंबई पुलिस एक बार फिर विवादों में है। ताज़ा विवाद उसकी संवाद पत्रिका को लेकर है जिसमें एक इंस्पेक्टर ने कविता छापी है।

आजाद मैदान में हुए दंगे को लेकर कविता है जिसमें कई महिला पुलिस कर्मियों के साथ छेड़खानी और जोर जबरदस्ती हुई थी। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले भी हुए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कविता में इंस्पेक्टर ने आज़ाद मैदान में आए लोगों को गद्दार और सांप तक कह डाला है। इस कविता में काफी हिंसक बातें हैं, जिसे लेकर पुलिस अब माफी मांग रही है। पुलिस ने कहा है कि वह अपने अगले अंक में इसे छापेगी।