दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को लगातार चौथे दिन भी ‘‘बेहद खराब'' श्रेणी में रही, जबकि शहर में इस मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक, 10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. साथ ही रात में तापमान के नौ डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान भी जताया है. इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात 21 नवंबर को दर्ज की गई, जब तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राष्ट्रीय राजधानी के 39 निगरानी स्टेशनों में से किसी ने भी वायु गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज नहीं किया, जैसा कि मंगलवार को भी देखा गया था. बीस नवंबर को एक्यूआई 419 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया तथा अगले दिन 371, शुक्रवार को 393, शनिवार को 412 तथा रविवार को 318 दर्ज किया गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली (डीएसएस) ने बुधवार को दिल्ली के प्रदूषण के लिए 24.6 प्रतिशत वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन को जिम्मेदार ठहराया, जबकि मंगलवार को पराली जलाने से 5.8 प्रतिशत प्रदूषण हुआ था.
इस बीच, शहर का अधिकतम (दिन का) तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का तीसरा सबसे कम तापमान रहा.
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए मध्यम स्थिति का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं